English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-04-27 122036

कर्नाटक चुनाव को अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में चुनाव से पहले एक और सर्वे सामने आया है, जिसमे कांग्रेस को बड़ी जीत मिलती दिख रही है। टीवी9-सीवोटर्स के सर्वे के अनुसार कांग्रेस इस बार के चुनाव में अपना वोट फीसदी बढ़ाने जा रही है और भाजपा की सीटों की संख्या कम हो सकती है।

टीवी9 सी वोटर्स के सर्वे के अनुसार कांग्रेस को इस बार के चुनाव में 106-116 सीटों पर जीत मिल सकती है, जबकि पार्टी को 40 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। वहीं भाजपा की बात करें तो पार्टी को 79-89 सीटों पर जीत मिल सकती है और उसका वोट शेयर 33.9 फीसदी रहेगा।

Also read:  56,782 लोगों के यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया

जेडीएस की बात करें तो ओपीनियन पोल के अनुसार उसे 24-34 सीटों पर जीत मिल सकती है और उसके खाते में 18.8 फीसदी वोट आ सकते हैं। जबकि अन्य के खाते में 05 सीटें जा सकती हैं और 7.3 फीसदी वोट मिल सकते हैं।  चुनाव से पहले हुए सर्वे में भारतीय जनता पार्टी का तटीय क्षेत्रों में प्रदर्शन बेहतर रह सकता है, जबकि पार्टी को कित्तूर कर्नाटक में बड़ा नुकसान हो सकता है। यहां पर पिछले चुनाव में भाजपा ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

Also read:  संयुक्त अरब अमीरात: अर्ध-वार्षिक अमीरातीकरण लक्ष्य को पूरा नहीं करने वाली कंपनियों के लिए Dh42,000 के जुर्माने की घोषणा की गई

कोस्टल इलाकों में भाजपा को 16-20 सीटों पर जीत मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को 1-05 सीटें मिल सकती हैं, जबकि जेडीएस को 01 सीट मिल सकती है। कित्तूर कर्नाटक क्षेत्र की बात करें तो यहां कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रह सकता है। सर्वे के अनुसार कांग्रेस को यहां 25-29 सीटें मिल सकती हैं जबकि भाजपा 21-25, जेडीएस 01 और अन्य के खाते में 0-1 सीट आ सकती हैं।

Also read:  कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-विपक्षी दल प्रख्यात महिला आदिवासी नेता का अपमान कर रहा

ग्रेटर बेंगलुरू क्षेत्र में कांग्रेस को 18-22 सीटों पर जीत मिल सकती है, भाजपा को 7-11, जेडीएस को 1-5 और अन्य को 1 सीट पर रजीत मिल सकती है। चुनाव पूर्व सर्वे के अनुसार एचडी कुमारस्वामी को लोगों ने अन्य नेताओं की तुलना में मुख्यमंत्री पद के लिए वरीयता दी है।