English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-01-27 092504

 पहाड़ों पर बर्फबारी ने मुसीबत बढ़ा दी है। कई राज्यों में बादल छाए रहेंगे, इसलिए कड़क धूप नहीं निकलने से ठंडक कायम रहेगी। ऐसे में राज्यों में मौसम का हाल जानना जरूरी है कि कब तक ठिठुरन का सिलसिला जारी रहेगा।

उत्तर भारत में जारी कड़ाके की ठंड का दौर अगले दो दिन जारी रहने वाला है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण समूचे उत्तर, पूर्वी व पश्चिम भारत में  कड़ाके की ठंड जारी है।

उधर पहाड़ों पर बर्फबारी ने मुसीबत बढ़ा दी है। कई राज्यों में बादल छाए रहेंगे, इसलिए कड़क धूप नहीं निकलने से ठंडक कायम रहेगी। ऐसे में राज्यों में मौसम का हाल जानना जरूरी है कि कब तक ठिठुरन का सिलसिला जारी रहेगा।

Also read:  बजट के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- हमने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को बजट में राहत दी। बजट, पूंजी निवेश को एक बड़ा कदम देता

राजधानी दिल्ली:  मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बुधवार को गणतंत्र दिवस पर मौसम सर्द बना रहा। हालांकि ठंड बीते दिन की तुलना में कुछ कम रही। गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक लुढ़क सकता है।

राजस्थान: राजस्थान में भी अगले कुछ दिनों तक लोगों को ठंड से राहत मिलते नहीं दिख रही है। राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने के अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक जा सकता है।

Also read:  यमुना एक्सप्रेस वे का बड़ा टोल, 1.6- रुपए से 18.80 रुपए प्रति किलोमीटर की बढ़ोत्तरी

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख: मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू, लेह और श्रीनगर में ठंड ने कहर मचा रखा है। यहां पारा अगले कुछ दिनों तक शून्य से नीचे जाएगा।

हिमाचल: बर्फबारी के कारण मुसीबतें और बढ़ गई। शिमला, कुल्लू समेत अन्य इलाकों में पानी व यातायात सेवाएं बाधित हो गई हैं। अगले कुछ दिनों में कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी।

उत्तराखंड: कई दिनों से लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी का सिलसिला थमेगा। राज्य के अधिकतर शहरों में लोग आज धूप का आनंद ले सकेंगे।

उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार: राज्य में अगले कुछ दिनों में शीत लहर कहर मचाती रहेगी। लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Also read:  वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के एएसआई सर्वेक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला दिया

बिहार: अगले दो-तीन दिनों में ठंड बढ़ सकती है। पारा तीन से पांच डिग्री तक लुढ़क सकता है। राज्य के कई जिलों में आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक रह सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक दर्ज गिर सकता है।

झारखंड: बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते झारखंड के कई हिस्सों में ठंड बरपा रही है। झारखंड के उत्तर पूर्वी हिस्सों में बारिश का अनुमान लगाया है।