English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-23 144940

बीते कुछ दिनों में कनाडा में भारतीयों के खिलाफ नफरती अपराधों और हिंसा में तेजी से वृद्धि हुई है।

हाल ही में एक भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला भी सामने आया था। इस बीच भारत सरकार की ओर से कनाडा में रह रहे भारतीय छात्रों व अन्य भारतीय नागरिकों को लेकर एडवाइजारी जारी की गई है। उन्हें सतर्क रहने को कहा गया है।

Also read:  यूक्रेन संकट को लेकर पीएम मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से की चर्चा,

 

विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि कनाडा में नफरती अपराधों, सांप्रदायिक हिंसा और भारत विरोधी गतिविधियों की घटनाओं में तेज वृद्धि हुई है। ऐसे में कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने कनाडा सरकार से इस संबंध में बातचीत की है और उचित कार्रवाई की मांग की है। जारी की गई एडवाइजारी में कहा गया है कि कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिकों व छात्रों के अलावा जो कनाडा की यात्रा करने जा रहे हैं, वे सावधानी बरतें और सतर्क रहें। इसके अलावा भारतीय नागरिकों से madad.gov.in पर पंजीकरण कराने को भी कहा गया है।

Also read:  ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से पीएम मोदी की मुलाकात, ब्रिटेन ने 3000 भारतीयों को दी वीजा की स्वीकृति

गोलीबारी में भारतीय छात्र को लगी थी गोली

कनाडा के ओंटारियो में हुई गोलीबारी में घायल हुए भारतीय छात्र की बीते शनिवार को मौत हो गई थी। इस घटना में एक पुलिसकर्मी समेत दो अन्य लोगों की भी जान चली गई। यह गोलीबारी पिछले सोमवार को हुई थी। इसमें एक भारतीय छात्र घायल हो गया था। उसकी पहचान सतविंदर सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस ने बताया, हैमिल्टन सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Also read:  महिला सशक्तिरण, हेल्थ-न्यूट्रिशन जैसे मुद्दों पर PM मोदी रखेंगे अपनी बात