English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-04 102132

उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में अल्पसंख्यक समुदाय की पुलिसकर्मियों से भिड़ंत हो गई। इसमें पुलिस पर पथराव किया गया है।  पथराव में दो लोग घायल हो गए। यहां के हालात तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं।

कानपुर में परेड चौराहे के पास शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बाजार बंद करने निकले अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने पथराव किया। इसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने इन लोगों को रोकने की कोशिश भी की, मगर उन्होंने पुलिसकर्मियों पर भी पथराव कर डाला। इसके बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए। दरअसल यहां बाजार बंद करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। यतीमखाना चौराहे के पास पथराव किया गया। बाजार बंद भाजपा नेता नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में मुस्लिम संगठनों की ओर से किया गया था। लेकिन इसके बाद दोनों गुटों में हिंसक झड़प शुरू हो गई।

Also read:  ओमान में फिल्म देखने वालों के लिए खुशखबरी; रूवी, शत्ती कुरम थिएटर फिर से खुलेंगे

यहां सैकड़ों लोगों ने पथराव किया। इसके बाद मौके पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी शुरू कर दिया। कई राउंड हवाई फायरिंग की गई और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। भाजपा नेता नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में ये बाजार बंद बुलाया गया था। इस घटना का एक वीडियो भी सामने मिला है। इसमें देखा जा सकता है कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोग दूसरे समुदाय और पुलिसकर्मियों पर किस तरह भाग-भागकर पत्थरबाजी कर रहे हैं। कानपुर में इस घटना को लेकर कानपुर नगर की जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि वहां पथराव हुआ है और स्थिति को संभाल रहे हैं। भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है।

Also read:  बजट से 'नौकरीपेशा वालों को मायूसी', इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं