English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-08-29 111355

केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में कारोबारियों के एक सभा में कहा कि कोई भी व्यवसाय, सामाजिक कार्य और राजनीति में मानवीय संबंध सबसे बड़ी ताकत होती है।

नितिन गडकरी ने कहा कि किसी का हाथ पकड़कर छोड़ना ठीक नहीं है। किसी को इस्तेमाल कर फेंक देना यह अच्छी बात नहीं है। केवल उगते सूरज की पूजा न करें। अगर आप किसी से जुड़े हैं तो अच्छे दिन हो या बुरे हमेशा साथ बने रहें।

Also read:  एयरलाइन ने ऐतिहासिक गंतव्य के लिए Dh149 टिकट की घोषणा की

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रिचर्ड निक्सन के कथन का हवाला देते हुए शनिवार को कहा कि जब कोई व्यक्ति पराजित होता है तो खत्म नहीं होता लेकिन जब वह हार मान लेता है तो खत्म हो जाता है। बीजेपी आलाकमान से नाराजगी की अटकलों के बीच नितिन गडकरी ने कहा कि किसी को भी ‘इस्तेमाल करो फेको’ की दौर में नहीं शामिल होना चाहिए। अच्छे दिन हों या बुरे दिन, जब एक बार किसी का हाथ थाम लें, उसे थामें रहें। उगते सूरज की पूजा न करें।

Also read:  किसान आज मनाएंगे 'विश्वासघात दिवस', टिकैत बोले- सरकार ने पूरे नहीं किए अपने वादे

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब वह छात्र नेता थे, तब कांग्रेस नेता श्रीकांत जिचकर ने उन्हें बेहतर भविष्य के लिए कांग्रेस में शामिल होने के लिए कहा था। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ”मैंने श्रीकांत से कहा, मैं कुएं में कूदकर मर जाऊंगा, लेकिन कांग्रेस में शामिल नहीं होऊंगा, क्योंकि मुझे कांग्रेस की विचारधारा पसंद नहीं है। गडकरी ने कहा कि युवा उद्यमियों को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन की आत्मकथा का वाक्य याद रखना चाहिए कि हारने पर आदमी का अंत नहीं होता है, लेकिन जब वह हार मान लेता है तो वह खत्म हो जाता है। नितिन गडकरी का यह बयान पार्टी से उनकी नाराजगी को जोड़कर देखा जा रहा है। अभी हाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय बोर्ड से उन्हें हटा दिया गया था। इसके बाद से उनकी नाराजगी को लेकर अटकलें लग रही हैं।

Also read:  नोएडा में ऑटो चालकों की मनमाना किराए वसूलने पर ऑटो चालकों पर होगी कार्रवाई, 21 मई तक मीटर लगवाने का दिया गया अल्टीमेटम