English മലയാളം

Blog

Screenshot 2021-12-25 120823

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, तिहाड़ जेल नंबर-3 में शुक्रवार को एक कैदी की मौत का मामला सामने आया है। वह अपने सेल में बेहोश पाया गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले में मजिस्ट्रियल जांच चल रही है।

तिहाड़ जेल में शुक्रवार को एक और कैदी की मौत रहो गई। बताया जा रहा है कि कैदी की तबीयत ठीक नहीं थी। कैदी की मौत के बाद सीआरपीसी धारा 176  के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि पिछले 8 दिनों में तिहाड़ जेल में ये पांचवीं मौत है। पुलिस के मुताबिक, सभी पांच कैदियों की मौत नैचुरल डेथ लग रही है।

Also read:  गाजियाबाद में कोरोना ने दी दस्तक, स्कूल में पाए गए दो छात्र पॉजिटिव

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, तिहाड़ जेल नंबर-3 में शुक्रवार को एक कैदी की मौत का मामला सामने आया है। वह अपने सेल में बेहोश पाया गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में मजिस्ट्रियल जांच चल रही है। तिहाड़ जेल में पिछले 8 दिनों में 5 मौतें हुई हैं।

Also read:  पुणे जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता हसन मुश्रीफ से संबंधित नौ ठिकानों पर ED का छापा

डीजी जेल ने बताया कि सभी 5 मौतें अलग-अलग जेलों में हुईं हैं। किसी भी कैदी की मौत का संबंध हिंसा से नहीं है। इन सबकी मौत का कारण पुरानी बीमारी या अन्य अज्ञात कारण की ओर इशारा करती है। नियमानुसार प्रत्येक मामले में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट द्वारा पूछताछ की कार्यवाही की जा रही है।

Also read:  "मुस्लिमों को चार शादियों की छूट, हिंदू, सिख और ईसाईयों पर प्रतिबंध भेदभाव है"- इलाहाबाद हाईकोर्ट

शुक्रवार को मृत कैदी का नाम विक्रम उर्फ विक्की बताया जा रहा है, जो जेल नंबर तीन में बंद था। पुलिस के मुताबिक, मृतक के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।