English മലയാളം

Blog

दिल्ली मेें शुक्रवार की सुबह अपने साथ आग वाली तबाही लेकर आई। आज तड़के ही रोहिणी सेक्टर-6 स्थित अमेजन स्टोर में भीषण आग लगने से एक महिला और एक दमकलकर्मी झुलस गए।

कीर्ति नगर में बीती रात करीब 11 बजे कमला नेहरू कैंप में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले कबाड़ की दुकान में लगी और धीरे-धीरे यह दुकान के ऊपर बनी झुग्गियों तक पहुंच गई। इनमें कबाड़ की दुकान में काम करने वाले मोनू का परिवार रहता था।

Also read:  पिता ने खाया जहर तो पुलिस ने दो महीने बाद जांच के लिए निकाला नाबालिग गैंगरेप पीड़िता का शव

दमकल की गाड़ियों ने कम समय में आग पर काबू पा लिया और ज्यादातर लोगों को सुरक्षित बचा लिया। हालांकि जब आग बुझी और लोग अंदर पहुंचे तो दो अज्ञात शव जो पूरी तरह से जलकर कंकाल बन चुके थे, पाए गए। इसमें से एक शव लगभग 20 वर्ष के शख्स का हो सकता है और एक शव करीब 8-10 वर्ष के बच्चे का है। हालांकि इनकी अभी पहचान नहीं हो सकी है।

कीर्ति नगर में बचाव और खोजी अभियान आगे बढ़ने पर पुलिस को एक और शव पास के ही नाले से मिला। माना जा रहा है कि यह शव कमला नेहरू कैंप में रहने वाले रोहित का है। प्रथमदृष्टया यह बात सामने आई है कि जब आग लगी तो रोहित यहां आया लेकिन आग ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया और वह नाले में गिर गया। उसकी उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है और वह ड्राइवर का काम करता था।

Also read:  सेंट्रल विस्टा का उद्घाटन अगले हफ्ते करेंगे पीएम मोदी

सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करा दिया गया। अभी तक आग लगने की कोई पुख्ता वजह सामने नहीं आई लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट इसकी वजह हो सकती है। इस मामले में कीर्ति नगर पुलिस स्टेशन में लापरवाही बरतने का केस आईसीपी की धारा 285/304 के तहत दर्ज किया गया है।