English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-07-12 175803

दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। ये शव कई टुकड़ों में मिला है। पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच जारी है।

बुधवार सुबह करीब सवा 9 बजे पुलिस को ये जानकारी मिली थी। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची है और पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Also read:  नंद कुमार नंदी ने फुटपाथ पर पटाखे बेचकर शुरू किया जीवन, आज यूपी कैबीनेट में हैं मंत्री,आखिर कैसा रहा नंदी का संघर्ष

गौरतलब है कि दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड के बाद फिर से इसी तरह की वारदात से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। श्रद्धा के भी शरीर के हत्या के बाद कई टुकड़े किए गए थे। राजधानी दिल्ली में आए दिन हो रही घटनाओं से ये सवाल भी उठने लगा है कि क्या अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है?

Also read:  ब्रह्मोस एयर लॉन्च मिसाइल  के एक्सटेंडेड रेंज वर्जन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया, मिसाइल ने बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में लक्ष्य पर सीधा प्रहार किया

क्या था श्रद्धा हत्याकांड?

18 मई 2022 को आफताब अमीन पूनावाला नाम के शख्स ने अपनी लिव-इव पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या की थी। उसने श्रद्धा के शरीर के कई टुकड़े किए थे और फिर उन टुकड़ों को 20 दिन तक फ्रिज में रखा था और धीरे-धीरे दिल्ली के जंगलों में फेंका था। इस केस के सामने आने के बाद देशभर में हड़कंप मच गया था।