English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

दिल्ली पुलिस ने एक शख्स की पीट पीटकर हत्या करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मृतक पर मोबाइल चोरी करने का शक था. डीसीपी एयरपोर्ट राजीव रंजन के मुताबिक 14 अक्टूबर को सूचना मिली कि महिपालपुर में रेडिशन होटल के सामने जंगल के इलाके में एक शख्स का शव पड़ा हुआ है. पुलिस ने मौके पर जाकर शव अपने कब्जे में ले लिया. मृतक की पहचान 20 साल के दीपक के रूप में हुई, जो महिपालपुर का ही रहने वाला था.

Also read:  यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सीधे बात करने की इच्छा जताई

जांच में पता चला कि अजित, बालक और नेपाली नाम के तीन लोगों ने मिलकर लाठी डंडों से पीट-पीटकर दीपक की हत्या की है. पुलिस ने अजीत और बालक को गिरफ्तार कर लिया है.

Also read:  Rupee Vs Dollar: रुपये में आई तेजी, 79.44 प्रति डॉलर पर पहुंचा रुपया

पूछताछ में अजीत ने बताया कि मृतक दीपक ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया था जो बार-बार कहने के बाद भी नहीं दे रहा था. इसलिए उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दीपक की हत्या कर दी. पुलिस तीसरे आरोपी नेपाली की तलाश कर रही है.

Also read:  देश में घटे कोरोना के मरीज, एक दिन में मिले 1233 केस