English മലയാളം

Blog

भारत ने अपनी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस के लैंड अटैक वर्जन का आज सफल परीक्षण किया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना ने मंगलवार को अंडमान और निकोबार द्वीप से इस क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

 

न्यूज एजेंसी ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी। न्यूज एजेंसी ने ट्वीट कर बताया कि भारत ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के लैंड अटैक वर्जन का परीक्षण किया। ब्रह्मोस मिसाइल का निशाना वहां मौजूद एक अन्य द्वीप पर था।

ट्वीट में आगे जानकारी दी गई कि इस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण सुबह दस बजे किया गया और मिसाइल ने सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य पर निशाना साधा। यह परीक्षण भारतीय सेना ने किया था। सेना में डीआरडीओ की ओर से विकसित मिसाइल प्रणाली की कई रेजिमेंट शामिल हैं।

Also read:  खाद्य पदार्थों पर लगे GST को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिए जवाब

ब्रह्मोस मिसाइल की स्ट्राइक रेंज अब 400 किलोमीटर से ज्यादा बढ़ा दी गई है। सूत्रों के अनुसार, चीन और पाकिस्तान के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा और नियंत्रण रेखा पर जारी तनाव के बीच भारत इस सप्ताह सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस के कई लाइव परीक्षण करेगा।

Also read:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले जूना अखाड़े का प्रतिनिधि मंडल, पवित्र छड़ी यात्रा की व्यवस्थाओ पर की चर्चा