English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-27 085635

 प्रधानमंत्री मोदी दो दिन के जर्मनी दौरे पर है और आज G-7 की बैठक में शामिल होंगे। G-7 सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी आज विश्व वैश्विक नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि पीएम मोदी शाम 7 बजे जी-7 समिट को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी रविवार को ही जर्मनी पहुंचे तो और उनका शानदार स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां भारतीय समुदाय को भी संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत कई क्षेत्रों में अपना परचम लहरा चुका है।

 

Also read:  Pravasi Bharatiya Sammelan 2023: मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इंदौर के आनंदा कालोनी में होमस्टे में रुके प्रवासी भारतीयों से किया संवाद

पीएम मोदी ने आपातकाल को बताया काला धब्बा

भारतीय समुदाय के बीच अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आपातकाल को देश के लिए काला धब्बा बताया प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नए भारत से दुनिया उम्मीद कर रही है और दुनिया हमें विश्वास से देख रही है।

Also read:  अर्मेनिया और अजरबैजान के बीच शुरू हुई 'जंग', एक ने बरसाए BOMB तो दूसरे ने दागे गोले, देखें VIDEO

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जी-7 शिखर सम्मेलन के मौके पर अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज के साथ एक बैठक की और द्विपक्षीय संबंधों की पूरी श्रृंखला की समीक्षा की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, रक्षा सहयोग, कृषि, जलवायु कार्रवाई और खाद्य सुरक्षा जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

Also read:  आतिशबाजी, हार्दिक भोजन, स्पा उपचार: संयुक्त अरब अमीरात में ईद अल फित्र खर्च करने के 11 तरीके यदि आप परिवार, प्रियजनों से दूर हैं