English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-20 121506

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर में होने वाले दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन’ का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया।

 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन में आप सभी का स्वागत और अभिनंदन है। आजादी के अमृत काल में अगले 25 वर्ष के लिए भारत के शहरी विकास का एक रोड मैप बनाने में इस सम्मेलन की बड़ी भूमिका है।

सरदार पटेल का जिक्र

गांधीनगर में राष्ट्रीय महापौरों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरदार पटेल साहब ने जो नगर पालिका में काम किये उसे आज भी बहुत सम्मान से याद किया जाता है। आपको भी अपने शहरों को उस स्तर पर ले जाना है जहां आने वाली पीढ़ियां आपको याद करें।

Also read:  प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग फैसले पर फिर से विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट, कार्ति पी. चिदंबरम द्वारा दायर एक याचिका पर ये नोटिस जारी

शहरों के विकास को लेकर भाजपा पर विश्वास

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश के नागरिकों ने बहुत लंबे अरसे से शहरों के विकास को लेकर भाजपा पर विश्वास रखा है। उसे निरंतर बनाए रखना, उसे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि हमारा मंत्र है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। ये जो वैचारिक परिपार्टी भाजपा ने अपनायी है, यही हमारा मॉडल दूसरों से अलग करता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सामान्य नागरिक का संबंध अगर सरकार नाम की किसी व्यवस्था से आता है तो पंचायत से आता है, नगर पंचायत से आता है, नगरपालिका से आता है, महानगर पालिका से आता है। इसलिए इस प्रकार के विचार-विमर्श का महत्व बढ़ जाता है।

Also read:  Bihar Election Results 2020 Updates: शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर, नीतीश को मिला बहुमत

आज देश में मेट्रो नेटवर्क 775 किलोमीटर से भी ज्यादा हो चुका है

आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 तक हमारे देश में मेट्रो नेटवर्क 250 किलोमीटर से भी कम था। आज देश में मेट्रो नेटवर्क 775 किलोमीटर से भी ज्यादा हो चुका है। उन्होंने कहा कि शहरों में रोजी-रोटी के लिए लोग अस्थायी रूप में आते हैं उनको उचित किराए पर घर मिले, इसके लिए बड़े स्तर पर काम चल रहा है। मेरा आप सभी से आग्रह है कि अपने-अपने शहरों में इस अभियान को गति दें। कार्यों को तेजी से पूरे कराएं और क्वालिटी में कभी कंप्रोमाइज न होने दें।

नियमों का पालन करें

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के मेयर के रूप में, शहरों के मुखिया के रूप में रियल स्टेट सेक्टर को बेहतर और पारदर्शी बनाने का आपका दायित्व ज्यादा है। नियमों का पालन करना, उसे सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों की सोच, सिर्फ चुनाव को ध्यान में रखते हुए सीमित नहीं होनी चाहिए। चुनाव केंद्रित सोच से हम शहर का भला नहीं कर सकते हैं।

Also read:  तेलंगाना के श्रम मंत्री के काफिले पर भीड़ ने जूतों किया हमला, पुलिस ने मंत्री को भीड़ से बचाया

हम सिर्फ गद्दी पर बैठने नहीं आये

कार्यक्रम में भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम राजनीति में आये हैं तो सिर्फ गद्दी पर बैठने नहीं आये हैं, सत्ता में बैठने नहीं आए हैं। सत्ता हमारे लिए माध्यम है, लक्ष्य सेवा है।