English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-11-03 114820

बिहार के गया जिले के गुरपा रेलवे स्टेशन के समीप 26 अक्टूबर को बेपटरी हुई मालगाड़ी का मलबा हटाते वक़्त 2 रेलवे कर्मचारियों की क्रेन से दबकर जान चली गयी।

 

मृतक रेल कर्मचारियों की पहचान धनबाद लोको शेड के धनंजय कुमार तथा रंजीत कुमार के तौर पर की गयी है। मालगाड़ी का मलबा हटाते वक़्त क्रेन से दबकर दोनों कर्मचारियों की मौत हुई है।

Also read:  Work from Home करने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार के कॉमर्स मिनस्ट्री के अनुसार, एक विशेष आर्थिक जोन में वर्क फ्रॉम होम डब्ल्यूएफएच) की अधिकतम एक वर्ष की अवधि की अनुमति मिलेगी

 

वही घटना की खबर प्राप्त होने पर धनबाद रेल मंडल के डीआरएम गुरपा स्टेशन के समीप घटना स्थल पर पहुंचे। डीआरएम ने घटना का जायजा लिया तथा काम कर रहे अन्य कर्मियों को सतर्कता से काम करने को निर्देश दिया। पिछले दिनों 26 अक्टूबर को बिहार के गया जिले के गुरपा स्टेशन पर ब्रेक फेल होने से मालगाड़ी की कई बोगियां बेपटरी हो गयी थीं। जिसके पश्चात् से मालगाड़ी का मलबा हटाने का काम किया जा रहा था।

Also read:  TMC के विधायक माणिक भट्टाचार्य को ED ने किया तलब, ED के अधिकारियों ने माणिक भट्टाचार्य के कार्यालय की भी ली थी तलाशी

 

वही धनबाद रेलवे मंडल रेलकर्मी इस काम में जुटे हुए हैं। 2 कर्मचारियों की क्रेन से दबकर मौत के पश्चात् अन्य कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। मृतकों की पहचान कर उनकी लाश को उनके घरवालों तक पहुंचाया जाएगा। घटनास्थल पर पहुंचे धनबाद डीआरएम ने परिजनों को आर्थिक सहायता तथा नौकरी का आश्वासन दिया है। हालांकि मुआवजे की धनराशि के बारे में उन्होंने स्पष्ट कुछ नहीं बताया है। अचानक हुई इस घटना से हर कोई डरा हुआ है।

Also read:  Delhi Air Pollution: दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद भी सांसों का संकट बरकरार, 'गंभीर' श्रेणी से निकलकर हुई 'बहुत खराब'