English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-23 084840

प्रदेश के उत्तर बिहार में आंधी-पानी के बाद पुरवा और दक्षिण पुरवा हवा का प्रभाव बढ़ा है। इसके प्रभाव से दक्षिण बिहार के कई स्थानों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान सीमांचल क्षेत्र के अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, नवादा, जमुई और बांका जिले के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों के दौरान इन जगहों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Also read:  अमेरिका के बोस्टन में नदी के ऊपर बने पुल पर चलती ट्रेन में लगी आग, ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई

तापमान में आ सकती है तेजी

प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि के आसार हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश उत्तर-पूर्व जिले कटिहार के कुरसेला में सर्वाधिक बारिश 7.2 मिमी दर्ज किया गया वहीं किशनगंज के गलगलिया में 3.2 मिमी, कटिहार के मनीहारी में 3.2 मिमी एवं बरारी में 1.5 मिमी बारिश दर्ज किया गया। वहीं 41.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर प्रदेश का गर्म जिला दर्ज किया गया। राजधानी पटना के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों के दौरान 2.8 डिग्री की वृद्धि के साथ 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Also read:  दादा-दादी को मिली धमकी, पोते ने कत्ल कर लिया बदला

कई शहरों के तापमान में आंशिक वृद्धि

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश के चार शहर वाल्मीकि नगर, सिवान , रोहतास एवं औरंगाबाद को छोड़ प्रदेश के शेष शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। प्रदेश के पश्चिमी चंपारण का 1.9 डिग्री वृद्धि के साथ 37.4 डिग्री, पूर्वी चंपारण का दो डिग्री की वृद्धि के साथ 36 डिग्री, मुजफ्फर 1.2 डिग्री वृद्धि के साथ 34.0 डिग्री, वैशाली 2.1 डिग्री वृद्धि के साथ 36.0 डिग्री, नालंदा 1.1 डिग्री वृद्धि के साथ 38.5 डिग्री, गया 1.6 डिग्री वृद्धि के साथ 40.2 डिग्री वृद्धि दर्ज की गई।

Also read:  Farmers Protest:सिंघु बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच बवाल और बढ़ा, दागे जा रहे आंसू गैस के गोले

प्रदेश अधिकतम न्यूनतम

पटना 38.2 25.4

गया 40.2 25.7

भागलपुर 36.6 25.8

मुजफ्फरपुर 34.0 25.7

मोतिहारी 36.0 24.0

पूर्णिया 34.0 24.9

सुपौल 34.6 25.2

(अधिकतम एवं न्यूनतम डिग्री सेल्सियस में)