English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-01-18 121053

आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल आज पंजाब में पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर भगवंत मान के नाम का एलान कर सकते हैं।

आम आदमी पार्टी (आपके मुखिया अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 12 बजे पंजाब में अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार का ऐलान करेंगे। लेकिन इससे पहले एबीपी न्यूज को सूत्रों से जानकारी मिली है कि आम आदमी पार्टी भगवंत मान को पंजाब में अपना सीएम उम्मीदवार घोषित कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, भगवंत मान का नाम लगभग तय है. भगवंत मान को ही मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर पेश किया जाएगा।

सीएम केजरीवाल ने पंजाब में पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा चुनने के लिए आम जनता के फीडबैक के आधार पर चयन करने का ऐलान किया था। पार्टी ने एक नंबर जारी कर फीडबैक लिया है, जिसमें 22 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी राय दी है, जिसमें पहली पसंद भगवंत मान ही है। अब मंगलवार को फीडबैक के आधार पर केजरीवाल पंजाब सीएम के नाम का ऐलान करेंगे।

Also read:  राजस्थान: सचिन पायलट कोरोना पॉजिटिव, बोले- डॉक्टर की सलाह ले रहा हूं

केजरीवाल पहले ही दे चुके हैं संकेत

Also read:  निवास और श्रम कानून का उल्लंघन करने पर 28 प्रवासी गिरफ्तार

लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं कि आम आदमी पार्टी पंजाब के लिए भगवंत मान को सीएम फेस बना सकती है। पार्टी में सीएम चेहरे की रेस में भगवंत मान ही सबसे आगे चल रहे हैं।  वहीं आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दी पंजाब में जनता को संबोधित करते हुए मंच से कहा था कि उन्हें भगवंत मान पार्टी के सीएम चेहरे के तौर पर पसंद है।