English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-05 103636

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के तीन विमान यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 629 भारतीयों को लेकर शनिवार सुबह दिल्ली के हिंडन वायु सैनिक अड्डे पर पहुंचे। वायुसेना ने यह जानकारी दी।

दरअसल, रूसी सेना के हमले के मद्देनजर यूक्रेन का हवाई क्षेत्र 24 फरवरी को ही बंद कर दिया गया था। इसके बाद यूक्रेन के पड़ोसी देश रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और पोलैंड से विशेष उड़ानों के जरिए फंसे हुए भारतीय नागरिकों को वापस लाया जा रहा है।

Also read:  प्रकोष्ठ में जितना प्रभावी काम होगा पार्टी उतनी ही मजबूत होगी- शिव प्रकाश

भारतीय वायु सेना ने एक बयान में कहा, ‘यूक्रेन में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत अब तक वायु सेना की 10 विशेष उड़ानों के जरिए 2,056 भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है। इसके अलावा यूक्रेन के पड़ोसी देशों को 26 टन राहत सामग्री भी पहुंचाई गयी है।’

Also read:  सीएम योगी के सामने ताल ठोकेंगे चंद्र शेखर आजाद, मुकाबला होगा रोमांचक

बयान में कहा गया है कि भारतीयों को वापस लाने के लिए आईएएफ के तीन सी-17 मालवाहक विमान शुक्रवार को हिंडन वायु सैनिक अड्डे से रवाना हुए थे, जो 629 भारतीय नागरिकों को लेकर शनिवार की सुबह वापस लौटे।

Also read:  राजस्थान में पोक्सो कोर्ट ने रेप केस के मामले में मौलवी फरुद्दीन को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

इसमें कहा गया है, ‘वायु सेना के ये विमान रोमानिया, स्लोवाकिया और पोलैंड से इन भारतीयों को लेकर लौटे हैं। इन विमानों के जरिये भारत की ओर से इन देशों को 16.5 टन राहत सामग्री भी पहुंचाई गयी।’