English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-09-18 142141

संसद का विशेष सत्र जोर-शोर के साथ सोमवार, 18 सितंबर से शुरू हो गया है। संसद में लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों की कार्यवाही सुचारू रूप से चल रही है।

विशेष सत्र में लोकसभा में पीएम मोदी ने पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू को याद किया तो वहीं, राज्यसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उपराष्ट्रपति और सदन के सभापति जगदीप धनखड़ को दिलदार इंसान बताया है।

Also read:  पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट से शत्रुघ्न सिन्हा लड़ेंगे उप चुनाव

क्या बोले खरगे?

विशेष सत्र के दौरान राज्यसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भाषण दे रहे थे। इस दौरान खरगे ने बताया कि उन्होंने भी सदन में करीब 14 साल का वक्त बिताया है। उन्होंने कहा कि कई नेताओं का भाषण सुनने का काफी कम वक्त मिला। हालांकि, इसके बाद सभापति धनखड़ और खरगे के बीच ऐसा वाकया हुआ जिससे पूरा सदन ही ठहाकों से गूंज उठा।

Also read:  केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और असम राइफल्स की भर्ती में 'अग्निपथ' योजना के तहत चार साल पूरे करने वाले 'अग्निवीरों' को प्राथमिकता देने का फैसला किया- अमित शाह

https://x.com/PTI_News/status/1703666964919460134?s=20

क्या हुआ सदन में?

दरअसल, मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के बीच कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला अपनी सीट से उठकर कहीं जाने लगे। खरगे ने उन्हें टोका और पूछा कि कहां जा रहे हैं? उन्होंने कहा कि बड़ी हड़बड़ी में जा रहे थे इसलिए मैनें पूछा। इस पर सभापति ने मजाक में कहा कि ये कानून का उल्लंघन भी है। इस पर खरगे ने कहा कि सदन में कानून के उल्लंघन बहुत होते हैं फिर भी आप दिलदार हैं, सबकुछ संभाल लेते हैं।  इसलिए संजय सिंह और चड्ढा को वापस बुला लो। इस पर सभी सदस्यों ने कहा कि दोनों सदस्य वापस आ गए हैं।