English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-02-03 082239

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ दिनभर बादल छाए रहेंगे। विभाग ने मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है, जिससे अधिकतम तापमान लुढ़ककर 19 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जताई है।

Also read:  कैबिनेट द्वारा ड्रग्स पर युद्ध की घोषणा की गई है

दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह झमाझम

वहीं दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली- एनसीआर (हिंडन, लोनी देहात, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम) के अलग-अलग स्थानों के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के संग बारिश होगी। इस दौरान 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

हिमाचल में भारी बर्फबारी की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही बुधवार को रोहतांग दर्रा, बारालाचा, कुंजुम दर्रा, जलोड़ी दर्रा सहित ऊंचाई वाले इलाकों में दोपहर बाद बर्फबारी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है। चार फरवरी को भी पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना है। पांच और छह फरवरी को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में मौसम साफ रहेगा।

Also read:  शिव सेना ने राज ठाकरे पर साधा निशाना, कहा- 'असली आ रहे हैं नकली से सावधान'

आज घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

जम्मू कश्मीर में भी बुधवार को मौसम ने फिर करवट बदली। प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। कश्मीर के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। जम्मू संभाग के भी कई जिलों में बादलों के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम के बदले मिजाज से घाटी में ठिठुरन बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने गुरुवार को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। इसमें हवाई सेवा के साथ जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित हो सकता है। इसके साथ 4 और 6 फरवरी को भी मौसम खराब हो सकता है।