English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-08-25 082526

यमुना एक्सप्रेस वे पर आज से टोल के दाम बढ़ा दिए गए हैं। नोएडा-आगरा एक्सप्रेस वे पर टोल के दाम में 1.6- रुपए से 18.80 रुपए प्रति किलोमीटर की बढ़ोत्तरी की गई है।

 

द यमुना एक्सप्रेस वे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। अथॉरिटी की 74वीं बोर्ड बैठक में इसका फैसला लिया गया। 185 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस वे पर अब कार, जीप, वैन, लाइट मोटर को 2.50 रुपए प्रति किलोमीटर से 2.65 रुपए प्रति किलोमीटर का अतिरिक्त टोल देना पड़ेगा।

Also read:  सीएम शिंदे बीजेपी से चल रहे नाराज, सीएम पद से हो सकती है छुट्टी

हल्के कॉमर्शियल वाहनों, लाइड गुड्स वाहन, मिनी बस के टोल में 3.90 रुपए प्रति किलोमीटर से 4.15 रुपए प्रति किलोमीटर की बढ़ोत्तरी की गई है। बस और ट्रक के टोल में 7.90 रुपए प्रति किलोमीटर से 8.45 रुपए प्रति किलोमीटर की बढ़ोत्तरी की गई है। यीडा की ओर से कहा गया है कि आईआईटी दिल्ली की ओर से रोड सेफ्टी ऑडिट के बाद दिए गए सुझाव के आधार पर 130.54 करोड रुपए खर्च किए गए है। बता दें कि इससे पहले यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल के दाम को 2021 में बढ़ाया गया था।

Also read:  Lalu Yadav ED Raid: तेजस्वी यादव की मुसीबतें खासी बढ़ती हुई नजर आ रही, जानें अब तक क्या-क्या हुआ