English മലയാളം

Blog

n4529011081671351951002c7cfa465750c2bd58f0bcf438d063a7395fbc2634d460ef47eb73becda842de6

देश में कड़े कानून होने के बाद भी रोजाना महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं।

ऐसे मामले साल दर साल तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, कुछ फर्जी मामले भी सामने आए हैं, जो प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने के बाद या दुश्मनी के चलते दर्ज कराए जाते हैं।

Also read:  देवेंद्र फडणवीससे 2 घंटे तक पूछताछ, जानिए क्या है पूरा मामला

ऐसा ही एक मामला राजस्थान से सामने आया है, जहां खुलासा होने के बाद पुलिस के भी होश उड़ गए।

मिली जानकारी के अनुसार 28 नवंबर को मामला दर्ज किया गया था कि शंकर नामक आरोपी ने एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पांच दिसंबर को थाने ले आई। आरोपी ने पुलिस से कहा कि वह पुरुष नहीं बल्कि पुरुष के भेष में रहने वाली महिला है। मेडिकल जांच की गई, जिसमें आरोपी के महिला होने की पुष्टि हुई।

Also read:  प्रमुख सड़क पर न्यूनतम गति से कम गति पर वाहन चलाने पर नए Dh400 जुर्माने की घोषणा की गई

थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी पर बलात्कार का आरोप झूठा पाया गया लेकिन उस पर अपहरण का भी आरोप लगाया गया था, इसलिए उसे सम्बद्ध धारा के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कहा कि अपने पति द्वारा छोड़ दिए जाने के बाद वह आजीविका कमाने के लिए इस तरह से पुरुष के भेष में रहने लगी।