English മലയാളം

Blog

n4420645421668493481272322214acde68e72f746d565c5fa1c9b377afafe0251c699b6a5d31eef977b7c3

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपने भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्यप्रदेश में एंट्री करने जा रहे हैं, जहां महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश में यात्रा का आगमन 20 नवंबर को होगा, तो वहीं मध्यप्रदेश में यात्रा की शुरुआत 23 नवंबर से होगी।

पहले यात्रा की शुरुआत मध्यप्रदेश में 22 नवंबर से होनी थी, लेकिन राहुल गांधी के गुजरात दौरे के चलते मध्यप्रदेश में यात्रा के शुभारंभ की तारीख 23 नवंबर तय कर दी गई है। 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में एंट्री के बाद 30 और 22 नवंबर को यात्रा का ब्रेक रहेगा, जिसके बाद 23 नवंबर को एक बार फिर यात्रा शुरू होगी।

Also read:  गुजरात के खेड़ा जिले में गरबा स्थल पर हुआ हमला, हमले में 6 लोग घायल

जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 28 नवंबर को इंदौर पहुंचेगी, जहां 29 नवंबर को यात्रा का एक दिवसीय ब्रेक रहेगा, वहीं इसके बाद एक बार फिर 30 नवंबर से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बड़ा गणपति चौराहे से शुरू होगी, जो अलग-अलग क्षेत्रों में होते हुए उज्जैन की ओर रवाना हो जाएगी। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लगातार तैयारियों में जुटे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अब एक बार फिर यात्रा के कार्यक्रम में हुए बदलाव के बाद नए कार्यक्रम के हिसाब से तैयारियों का सिलसिला जारी रहेगा।

Also read:  अमरनाथ यात्रा 30 जून को होगी शुरू, प्रशासन ने तीर्थयात्रियों के लिए जारी की गाइडलाइन

इंदौर आएगी भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्य प्रदेश में एंट्री करने वाले हैं, जहां इससे पहले अब मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए लगातार मंथन बैठकों का सिलसिला जारी है, जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मालवा निमाड़ में सक्सेसफुल बनाने की प्लानिंग करते नजर आ रहे हैं।

लगातार जारी है बैठकों का दौर

मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कांग्रेसियों ने अपना पूरा दम झोंक रखा है, जहां लगातार कांग्रेस के खेमे में अब बैठकों का सिलसिला जारी है। वहीं मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा आने और इस को सफल बनाने के लिए लगातार कांग्रेस की ओर से बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें कांग्रेस नेताओं के साथ पदाधिकारी मंथन करते नजर आ रहे हैं। उधर, भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में बुरहानपुर से एंट्री करेगी, तो वहीं मालवा निमाड़ अंचल के कुछ जिलों से होते हुए यह यात्रा आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

Also read:  नवाब मलिक का योगी पर हमला, कहा- योगी को गोरखपुर से टिकट देना दर्शाता है कि BJP कमजोर हुई