English മലയാളം

Blog

रियाद
जमाल खशोगी की हत्‍या हो या शाही परिवार के सदस्‍यों के खिलाफ ऐक्‍शन, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान अक्‍सर विवादों में बने रहते हैं। अब उनकी रंगीन जीवनशैली को लेकर एक किताब में बड़ा खुलासा हुआ है। इस नई किताब में दावा किया गया है कि प्रिंस सलमान ने मालदीव के एक आईलैंड पर भव्य पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें कई देशों के टॉप मॉडल्स और सबसे महंगे डीजे को बुलाया गया था। प्रिंस ने अपनी पार्टी के लिए पूरे द्वीप को ही बुक कर लिया था।

इस किताब में किया गया दावा
ब्‍लड एंड ऑयल: मोहम्‍मद बिन सलमान रूदलेस क्‍वेस्‍ट फॉर ग्‍लोबल पॉवर क‍िताब में दावा किया गया है यह पार्टी 2015 के गर्मियों में आयोजित की गई थी। इसमें खाड़ी देशों से प्रिंस के करीबी कुछ दर्जन मेहमान भी शामिल हुए थे। इन मेहमानों को खुश करने के लिए ब्राजील, रूस और दुनिया के अन्‍य हिस्‍सों से 150 मॉडलों को लाया गया था। इस द्वीप पर एंट्री के दौरान सभी मॉडलों की सेक्‍सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज (STD) की जांच की गई थी।

Also read:  एनसीवीसी ने शर्म अल शेख में एसजीआई प्रदर्शनी में अपनी पहल पर प्रकाश डाला

कई प्रसिद्ध रैपर और डीजे हुए शामिल
किताब में दावा किया गया है कि पार्टी की शोभा बढ़ाने के लिए मियामी के एक नामी रैपर और कोरियाई पॉप स्टार भी शामिल हुए थे। प्रिंस सलमान खुद ही अपने मनपसंद गाने बजवाते थे। मेहमान रातभर पार्टी करते थे और दिनभर सोते थे। प्रिंस ने 50 करोड़ डॉलर में एक फाइव स्‍टार यॉच बुक किया था। इसमें दो हेलीपैड और मूवी थिएटर तथा पानी के अंदर से समुद्र में देखने की सुविधा मौजूद थी।

Also read: 

एक महीने के लिए बुक किया था पूरा द्वीप
बताया जा रहा है कि प्रिंस सलमान ने करीब एक महीने तक यहां पर पार्टी करने की योजना बनाई थी लेकिन स्‍थाानीय अखबारों में इसका खुलासा हो जाने के बाद उन्‍हें विदेशी मॉडलों के साथ वहां से जाना पड़ा। प्रिंस ने पूरे द्वीप, 300 कर्मचारियों, 48 प्राइवेट विला और बर्फबारी करने वाली मशीन को किराए पर लिया था। मेहमानों प्राइवेसी का ध्‍यान रखने के लिए इस पार्टी में फोन को बैन किया गया था।

Also read:  Tabuk Emir: सऊदी अरब बन गया दुनिया का ध्यान

प्रिंस ने 50 करोड़ डॉलर में फाइव स्‍टार यॉच बुक किया
सभी मेहमानों को केवल नोकिया 3310 फोन लाने की अनुमति थी। वॉल स्‍ट्रीट जर्नल के पत्रकार रहे लेखकों ने बताया कि इन 150 मॉडलों का STD टेस्‍ट करने के बाद उन्‍हें विला के अंदर ले जाया गया। इसके बाद मोहम्‍मद सलमान अपने दोस्‍तों के साथ सी प्‍लेन से वहां पहुंचे। सलमान ने कथित रूप से डीजे अफरोजैक और पिटबुल को भी हायर किया था। यह भी दावा किया जा रहा है कि प्रिंस सलमान खुद भी स्‍टेज पर पहुंच गए थे।