English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-26 191352

साबरमती जेल से निकलते ही माफिया अतीक अहमद डर गया है। उसने मीडिया के सामने कहा कि यह लोग मेरा एनकाउंटर करना चाहते हैं।

अतीक ने कहा, “यह लोग कोर्ट के कंधे का इस्तेमाल कर मुझे मारना चाहते हैं।” बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस की STF टीम उसे लेकर साबरमती जेल से निकालकर प्रयागराज के लिए रवाना हो चुकी है।

Also read:  कल से बढ़ेगा तापमान, 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है पारा

पुलिस उसे सड़क मार्ग से प्रयागराज ला रही है।

STF की टीम अतीक को ला रही है प्रयागराज

बता दें कि UP पुलिस की एक STF टीम अतीक को ला रही है। STF की इस टीम में 45 पुलिसकर्मी हैं। पुलिस के इस काफिले में 6 गाड़ियां बताई जा रही हैं। बता दें कि सड़क मार्ग से ले जाने के खिलाफ अतीक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की थी।

Also read:  भतीजे की चाचा से अलग राय:एनसीपी नेता अजित पवार ने नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर किया मोदी सरकार का समर्थन,

इस याचिका में अतीक ने मांग की थी कि उसे सड़क मार्ग से यूपी न ले जाया जाए। कोर्ट माफिया की इस याचिका पर मंगलवार 28 मार्च को सुनवाई होने वाली थी। हालांकि उससे पहले ही यूपी पुलिस अतीक को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई।

Also read:  बीएमसी ने नवनीत राणा मामले में लीलावती अस्पताल से बुधवार तक अस्पताल की ओर से इस बाबत जवाब मांगा, जाने क्या है मामला