English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-27 125357

 राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द होने के बाद राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर बदला अपना बायो बदल लिया है। मेंबर ऑफ इंडियन नेशनल कांग्रेस के साथ-साथ लिखा Dis’Qualified MP।

 

राहुल ने शुक्रवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा था कि यदि मुझे हमेशा के‍ लिए भी लोकसभा से डिसक्वालिफाई कर दिया जाए तब भी मुझे कुछ फर्क नहीं पड़ेगा।

Also read:  देश में कोरोना की रफ्तार में लगा ब्रेक, पिछले 24 घंटे में कोरोना 2,568 नए मामले सामने आए

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को 2019 के मानहानि मामले में सूरत कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई है। इसके चलते उनकी संसद की सदस्यता रद्द कर दी गई। राहुल के ‘डिस-क्वोलिफाईड’ एमपी के स्टेटस को उनके ट्विटर हैंडल के 23 मिलियन फॉलोवर्स देख पा रहे हैं।

Also read:  1 जनवरी से 12 जनवरी 2023 तक बंद रहेंगे दिल्ली में स्कूल

राहुल की संसद की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस को दूसरे विपक्षी दलों का भी समर्थन मिल रहा है। इनमें ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी समेत अन्य विपक्षी दल भी राहुल को अयोग्य ठहराने के फैसले का विरोध किया है।

Also read:  सीएम हेमंत सोरेन बिना कार्यक्रम के पहुंचे देवघर एयरपोर्ट, एयरपोर्ट पर पीएम के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा