English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-08 180120

राजस्थान में अलवर जिले के बहरोड उपखंड के खोहरी गांव में होली के त्यौहार पर बदमाशों ने संजय मुन्ना खोहरी की गोली मारकर हत्या कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मुन्ना खोहरी के द्वारा अपने गांव में कल देर शाम होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम करने के लिए बाहर से कलाकार बुलाए गए थे।

Also read:  क्रेते में 5.7 तीव्रता का भूकंप, मिस्र के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस

जो कार्यक्रम कर रहे थे उसी दौरान हथियारों से लैस होकर आए बदमाशों ने मुन्ना को तीन गोलियां मारी जिससे उसकी मौत हो गई।

मुन्ना खोहरी को निजी अस्पताल में परिजनों के द्वारा भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोलीकांड की घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया फायरिंग की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है ।

Also read:  देश के कई राज्यों में शीतलहर का कहर, पहाड़ों में होगी बर्फबारी

मामले की सूचना लगते ही पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कराई लेकिन तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए। हत्या क्यों की गई थी। अभी इस मामले में पता नहीं चल पाया है लेकिन सामने आया कि आपसी गैंगवार के चलते दूसरी गैंग के बदमाशों के द्वारा मुन्ना को रंजिश के चलते हत्या कर दी।

Also read:  नितिश कुमार के मुख्यमंत्री बनने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने दी बधाई