English മലയാളം

Blog

download (1)

घर के बाहर खड़ी 16 साल की लड़की के गले पर चाकू रख अपहरण किया गया। फिर उसके साथ 3-4 युवकों ने रेप किया। बदहवास स्थिति में लड़की घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।

बस्सी की रहने वाली नाबालिग 10वीं की छात्रा है। उसने बताया कि बुधवार शाम अपने घर के पास ही किसी काम से खड़ी थी। एक कार उसके पास आकर रुकी। 3-4 युवक उतर उतरे। एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया। चाकू दिखाकर उसे कार में खींच लिया। चिल्लाने पर चाकू से मारने की धमकी दी।

Also read:  संजय राउत ने BJP पर लगाया सरकार गिराने का आरोप, उपराष्ट्रपति को लिखा पत्र

रेप से पहले पी शराब
डरी-सहमी नाबालिग कार में ही बैठी रही। बस्सी से आगे उसे सुनसान जगह पर ले जाकर गाड़ी रोकी। सबने शराब पी और गैंगरेप किया। बदमाशों ने किसी को कुछ बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। फिर लड़की को बस्सी में सुनसान जगह पर छोड़ गए। बुधवार रात पीड़ित परिवार के साथ बस्सी थाने पहुंची और गैंगरेप मुकदमा दर्ज कराया। गुरुवार को उसका मेडिकल कराने की तैयारी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।