English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-01-25 144317

व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण 1 फरवरी को देश का आम बजट पेश करेंगी। परंपरा के अनुसार यून‍ियन बजट (Union Budget) से पहले हलवा सेरेमनी होती है। इससे जुड़ी आध‍िकार‍िक डेट सामने आ गई है।

 

इस बार 26 जनवरी (गुरुवार) को हलवा सेरेमनी की रस्‍म को अदा क‍िया जाएगा। हलवा सेरेमनी के दौरान परंपरा अनुसार वित्त मंत्रालय में हलवा बनाया जाता है। यह हलवा व‍ित्‍त मंत्रालय के सभी कर्मचार‍ियों को बांटा जाता है। मुंह मीठा करने के बाद सभी कर्मचारी बजट के काम में जुट जाते हैं..

Also read:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया हुए कोरोना पॉजिटिव

हर साल न‍िभायी जाती है हलवा सेरेमनी

हलवा सेरेमनी की रस्‍म को हर साल न‍िभाया जाता है। लेक‍िन साल 2022 में कोव‍िड के कारण इस रस्‍म को नहीं न‍िभाया गया था। प‍िछले साल कोरोना महामारी के कारण बजट की छपाई शुरू होने से पहले न‍िभाई जाने वाली हलवा सेरेमनी को नहीं क‍िया गया था। मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया था क‍ि हलवे की बजाय कोर स्‍टॉफ को उनके कार्यस्थलों पर ‘लॉक-इन’ से गुजरने के कारण मिठाई दी गई।

Also read:  UAE weather: 40 दिनों की सर्दी आज से शुरू हो रही है

पर‍िवार से दूर रहेंगे व‍ित्‍त मंत्रालय के अध‍िकारी

बजट से पहीले हलवा सेरेमनी (Halwa Ceremony) का आयोजन जरूरी होता है। हलवा सेरेमनी के बाद कल यानी 26 जनवरी से लेकर 1 फरवरी तक बजट से जुड़े सभी अधिकारी वित्त मंत्रालय में ही रहेंगे। इस दौरान करीब एक हफ्ते तक व‍ित्‍त मंत्रालय के अध‍िकारी पर‍िवार से दूर रहेंगे। आपको बता दें इस बार बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा।

Also read:  किसान आंदोलन: केंद्र ने ट्विटर से कहा- ब्लॉक करें खालिस्तान-पाक लिंक वाले 1178 अकाउंट

बजट सत्र के पहले द‍िन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। पूरे बजट सत्र के दौरान 27 बैठकें होंगी।सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 14 फरवरी तक रहेगा। करीब एक महीने की छुट्ट‍ियों के बाद बजट सत्र का दूसरा चरण 12 मार्च से शुरू होगा और यह 6 अप्रैल तक चलेगा।