English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-22 092510

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) के एक्सपर्ट पैनल ने गुरुवार को 5 से 12 साल के बच्चों के लिए कॉर्बेवैक्स वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी दे दी है।

 

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में दिल्ली नोएडा में स्कूलों में कई बच्चे कोरोना संक्रमित हुई थे और यहीं कारण है कि डीसीजीआई ने बढ़ते संक्रमण के बीच कॉर्बेवैक्स वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की सिफारिश की है। DCGI की मंजूरी मिलने के बाद वैक्सीन को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अंतिम मंजूरी दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक कॉर्बेवैक्स वैक्सीन का टीका 5 से 11 वर्ष तक के आयु वर्ग के बच्चों को दिया जाएगा।

Also read:  उत्तराखंड में चार दिन के लिए येलो अलर्ट जारी,आज से चल सकती है शीतलहर

हैदराबाद की फर्म ने तैयारी की वैक्सीन

सीडीएससीओ की COVID-19 विषय विशेषज्ञ समिति ने 5 से 11 साल के बच्चों के लिए कॉर्बेवैक्स को मंजूरी देने के लिए बायोलॉजिक्स के आपातकालीन उपयोग के आवेदन पर विचार किया है। हैदराबाद स्थित फर्म बायोलॉजिकल-E ने इस वैक्सीन को विकसित किया है और कॉर्बेवैक्स वैक्सीन COVID-19 के खिलाफ भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित RBD प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन है।

Also read:  New Year's Eve in Dubai: रेस्तरां मालिक का Dh620,000 का बिल वायरल हो रहा है

12 से 14 आयु वाले बच्चों के लग चुकी है कॉर्बेवैक्स

गौरतलब है कि सरकार ने 16 मार्च 2022 से 12 से 14 साल के बच्चों को कॉर्बेवैक्स वैक्सीन लगाने को मंजूरी दे दी थी। तब से देश में 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों को कॉर्बेवैक्स वैक्सीन दी जा रही है। बीते कुछ दिनों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार वैक्सीनेशन अभियान को एक बार फिर गति देने के लिए कहा है।

Also read:  69000 सहायक शिक्षक भर्ती अभ्यार्थियों द्वारा सरकार के खिलाफ लंबे समय से प्रदर्शन किया

गुरुवार को मिले थे 2380 नए संक्रमित

देश में गुरुवार को कोरोना वायरस के 2,380 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,49,974 हो गई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 13,433 हो गई। गुरुवार सुबह पिछले 24 घंटे में 1,093 मरीजों की वृद्धि दर्ज की गई है, साथ ही कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है।