English മലയാളം

Blog

पटना: 

Bihar Election 2020: बिहार सरकार ने किसी भी इनडोर या आउटडोर रैली में शामिल होने वालों के लिए गाइडलाइन तय की है. इसके तहत रैलियों में शामिल होने वाले लोगों को मास्क (Mask)  पहनना अनिवार्य होगा. चुनावी सभाओं में नेता गण न तो आपस में हाथ मिला सकेंगे, न ही गले लग सकेंगे.

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बंद हाल में होने वाले आयोजनों में 200 से ज्यादा लोग हिस्सा नहीं ले सकते हैं. यदि रैली खुले स्थान पर हो, तब भी मास्क पहनना जरूरी है. इसके अलावा रैलियों में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति के बीच छह फीट की दूरी बनाए रखना भी जरूरी है.

Also read:  कुवैत चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने प्रवासियों के स्थानीय स्थानांतरण पर चर्चा की

गाइडलाइन में कहा गया है कि नेता गले मिलने या हाथ मिलाने से बचें. आयोजक स्थल पर टिशु पेपर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. आयोजन स्थल की सफाई की जिम्मेदारी भी आयोजक की होगी.

Also read:  Coronavirus India : पिछले 24 घंटे में 11,039 नए मामले आए सामने, 110 मरीजों की हुई मौत

बिहार विधानसभा चुनाव, 2020 (Bihar Assembly Elections 2020) के लिए मतदान, तीन चरणों में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को करवाया जाएगा. चुनाव परिणाम (Bihar Election Results) 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. चुनाव आयोग (Election Commission of India) द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव, 2020 (Bihar Election 2020) के लिए राज्य में कुल 1,06,526 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां कुल 7,29,27,396 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. बिहार की 243-सदस्यीय विधानसभा (Bihar Assembly) का कार्यकाल 29 नवंबर, 2020 को समाप्त हो रहा है. उससे पहले नई सरकार का गठन अनिवार्य है.

Also read:  Bihar Election 2020: गांवों में बरसे वोट, शहरी इलाकों में छाए रहे बादल