English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

दिल्ली पुलिस ने एक शख्स की पीट पीटकर हत्या करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मृतक पर मोबाइल चोरी करने का शक था. डीसीपी एयरपोर्ट राजीव रंजन के मुताबिक 14 अक्टूबर को सूचना मिली कि महिपालपुर में रेडिशन होटल के सामने जंगल के इलाके में एक शख्स का शव पड़ा हुआ है. पुलिस ने मौके पर जाकर शव अपने कब्जे में ले लिया. मृतक की पहचान 20 साल के दीपक के रूप में हुई, जो महिपालपुर का ही रहने वाला था.

Also read:  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के काफिले में घुसा संदिग्ध युवक, पूछताछ जारी

जांच में पता चला कि अजित, बालक और नेपाली नाम के तीन लोगों ने मिलकर लाठी डंडों से पीट-पीटकर दीपक की हत्या की है. पुलिस ने अजीत और बालक को गिरफ्तार कर लिया है.

Also read:  प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पर वीडियो बनाने के दौरान चलती कार में सीट बेल्ट नहीं लगाने के लिए जुर्माना लगाया

पूछताछ में अजीत ने बताया कि मृतक दीपक ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया था जो बार-बार कहने के बाद भी नहीं दे रहा था. इसलिए उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दीपक की हत्या कर दी. पुलिस तीसरे आरोपी नेपाली की तलाश कर रही है.

Also read:  भारत में नहीं रुक रहा कोरोना का रफ्तार, पिछले 24 घंटे में 2.86 लाख मामले आए सामने