English മലയാളം

Blog

US Election Result 2020:  दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. कुछ ही देर में साफ हो जाएगा कि अमेरिका की जनता ने डोनाल्ड ट्रंप को एक और मौका दिया है या फिर बाइडेन के हाथों में सत्ता सौंपने का मन बना लिया है. बाइडेन और हैरिस विलमिंगटन, डेलावर से राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं. जबकि, ट्रंप व्हाइट हाउस से चुनाव नतीजों को देख रहे हैं उन्होंने चुनिंदा अतिथियों को व्हाइट हाउस आमंत्रित किया है.

Also read:  कंगना रनौत ने जो बाइडेन को बताया 'गजनी बाइडेन' बोलीं- 'एक साल से ज्यादा नहीं ट‍िक पाएंगे

ट्रंप और बाइडेन में कड़ा मुकाबला चल रहा है. फ्लोरिडा जैसे अहम राज्य में दोनों के बीच बहुत क्लोज फाइट है. वहीं, जॉर्जिया और ओहायो में भी चीजें बहुत साफ नहीं हो पा रहीं. कोविड-19 के बीच हुए इन चुनावों में कई सर्वे के मुताबिक, पूरा अमेरिका दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच बंट गया है. Edison Research ने कहा कि ट्रंप कंजर्वेटिव राज्य माने जाने वाले इंडियान में जीतेंगे, वहीं Associated Press ने कहा था कि ट्रंप केंटकी में जीत सकते हैं. ट्रंप अब तक की मतगणना में इन दोनों राज्यों को जीत चुके हैं. Fox News ने बताया था कि बाइडेन डेमोक्रेटिक रुझान रखने वाले वरमॉन्ट और वर्जीनिया में जीत सकते हैं. फ्लोरिडा काफी अहम है, यहां पर ट्रंप अपने पूरे इलेक्टोरल्स जीतने चाहेंगे. यहां कुल 29 इलेक्टोरल्स हैं

Also read:  फेसबुक और ट्विटर के बाद अब Youtube ने भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक सप्ताह के लिए बैन लगा दिया ,हिंसा फैलने की चिंता जताई

अमेरिकी मीडिया के अनुसार डोनाल्ड ट्रम्प को इंडियाना के अलावा ओक्लाहोमा और केंटकी में जीत मिली. वहीं जो बाइडेन ने वरमोंट के अलावा मैसाचुसेट्स, न्यू जर्सी, मैरीलैंड, टेनेसी और वेस्ट वर्जीनिया राज्य जीत लिया है.

Also read:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बाइडन से की बात,परस्पर रणनीतिक साझेदारी के प्रति जताई प्रतिबद्धता

चुनाव परिणाम के मद्देनजर व्हाइट हाउस और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. इस साल करीब 23.9 करोड़ लोग मताधिकार के योग्य हैं.  अमेरिका में करीब 40 लाख भारतीय मूल के लोग हैं जिनमें से 25 लाख मतदाता हैं. यहां 13 लाख से अधिक भारतीय-अमेरिकी टेक्सास, मिशिगन, फ्लोरिडा और पेनसिल्वेनिया जैसे अहम राज्यों के मतदाता हैं.