English മലയാളം

Blog

देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना से मचे हाहाकार हो देखते हुए योगी सरकार ने प्रदेश में शादी-समारोहों में लोगों के शामिल होने को लेकर बेहद सख्त दिशा-निर्देश जारी किए है।

जिसके अनुसार, प्रदेश में अब शादी-समारोहों में अधिकतम 100 लोग ही शामिल हो सकेंगे। वहीं, 100 लोगों की क्षमता वाले मैरिज हॉल में एक बार में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं।
शादी में बैंड व डीजे लगाने पर पाबंदी लगा दी गई है और बुजुर्ग व बीमार व्यक्ति भी समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे। नियमों के उल्लंघन पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
जारी की गई एडवायजरी में कहा गया है कि समारोह स्थल पर कोरोना प्रोटोकॉल जैसे मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है। वहीं, थर्मल स्कैनर व सैनिटाइजर की भी उपलब्धता हो।

Also read:  के.के. शैलजा ने रैमन मैग्सेसे पुरस्कार लेने से किया इनकार, सीताराम येचूरी ने कहा-वे कम्युनिस्टों पर उत्पीड़न के लिए जाने जाते हैं

लोग बोले, कार्ड देने के बाद कैंसिल करना होगा मुश्किल
बता दें कि समारोहों में लोगों के शामिल होने की संख्या पर सरकार में रविवार से ही विचार-विमर्श चल रहा था। दरअसल, वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि सहालग 25 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलेगी और परिवार इस वक्त आयोजनों की तैयारियों में दिन-रात एक किए हुए हैं। वेडिंग प्लानर, होटलों, बैंड-बाजा और कैटरिंग वालों का कहना है कि छोटी-बड़ी मिलाकर करीब 35 हजार शादियां 17 दिनों में होंगी।

Also read:  पंजाब की भगवंत मान की शपथ के बाद आज मान सरकार की कैबीनेट लेगी शपत, जानें AAP सरकार के मंत्रिमंडल के बारे में

ऐसे में मेहमानों की संख्या को सीमित करने पर व्यापार पर असर पड़ेगा जो कि लॉकडाउन के बाद से ही बदहाल है। वहीं, शादी वाले परिवारों का कहना है कि निमंत्रण बांटने के बाद लोगों को आने से मना करना संभव नहीं होगा…। हालांकि, सरकार ने कोरोना की समस्या को देखते हुए सख्त एडवायजरी जारी कर दी है।

Also read:  बिहार के चंपारण में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव, क्षेत्र में फैला हड़कंप