English മലയാളം

Blog

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने पीडीपी नेता के घर पर हमला किया है। इस हमले में उनका पीएसओ(निजी सुरक्षा गार्ड) घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस बीच हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है, तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Also read:  Ayodhya Ram Mandir: राष्ट्रपति कोविंद ने दिया पहला चंदा, सौंपा पांच लाख 100 रुपये का चेक

बता दें कि मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले के नाटीपोरा इलाके में सोमवार सुबह आतंकियों ने पीडीपी नेता हाजी परवेज अहमद के घर पर हमला किया। इस हमले में उनका निजी सुरक्षा गार्ड कांस्टेबल मंज़ूर अहमद घायल हो गया। घायल कांस्टेबल को इलाज के लिए एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पीडीपी नेता परवेज ने कहा कि मैं, मेरे बच्चे, बूढ़ी माँ और अन्य परिवार वाले  घर में थे। सुबह फिरन पहने दो हमलावर मुख्य दरवाजे से दाखिल हुए और पुलिसकर्मी पर फायरिंग की। मेरा दूसरा पीएसओ निकला और उसने जवाबी फायरिंग की। इसके बाद हमलावर भाग गए।

Also read:  BMW M340i एक्सड्राइव की बुकिंग भारत में शुरू, 10 मार्च को लॉन्च होगी कार