English മലയാളം

Blog

फेसबुक के स्वामित्व वाला एप WhatsApp हर साल कुछ ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए अपना सपोर्ट बंद कर देता है। जिसके बाद कछ पुराने सिस्टम पर WhatsApp काम नहीं करता है। पिछले साल व्हाट्सएप ने विंडोज और ब्लैकबेरी के लिए सपोर्ट बंद किया था और इस साल भी कई आईफोन और कई एंड्रॉयड फोन पर WhatsApp काम नहीं करने वाला है।

नए साल में इन फोन में काम नहीं करेगा WhatsApp
नए साल की शुरुआत के साथ ही WhatsApp कुछ डिवाइस के लिए अपना सपोर्ट बंद करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक नए साल में iOS 9 और Android 4.0.3 पर चलने वाले फोन में WhatsApp नहीं चलेगा। सीधे शब्दों में कहें तो iPhone 4 और इससे पहले के आईफोन में व्हाट्सएप काम नहीं करेगा, लेकिन यदि आपके पास इससे ऊपर का मॉडल यानी iPhone 4S, iPhone 5, iPhone 5S, iPhone 5C, iPhone 6 और iPhone 6S है तो आप फोन को अपडेट कर सकते हैं।

Also read:  राहुल गांधी के साथ 'पुलिसिया बदसलूकी' पर शिवसेना नेता संजय राउत का वार, बोले- लोकतंत्र का गैंगरेप

इन एंड्रॉयड फोन में बंद होगा व्हाट्सएप का सपोर्ट
एंड्रॉयड की बात करें तो आईओएस की तरह ही जिन फोन में एंड्रॉयड का 4.0.3 वर्जन है वे नए साल में व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इस लिस्ट में HTC Desire, LG Optimus Black, Motorola Droid Razr और Samsung Galaxy S2 जैसे फोन का नाम है।

Also read:  Coronavirus India Updates: पिछले 24 घंटे में सामने आए 36594 नए मामले, 540 की मौत

ऐसे पता करें किस ओएस वर्जन पर काम कर रहा आपका फोन
यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आपके फोन में कौन-सा ऑपरेटिंग सिस्टम है और उसका वर्जन क्या है तो फोन की सेटिंग में जाकर अबाउट के विकल्प पर क्लिक करें। यहां आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी जिसके बाद आपको यह भी पता चल जाएगा कि आपके फोन में नए साल में व्हाट्सएप चलेगा या नहीं।