English മലയാളം

Blog

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। कंगना एक मुश्किल को सुलझा नहीं पातीं कि दूसरी मुश्किल उनके दरवाजे पर दस्तक दे देती है। अब कंगना रणौत को मुंबई के मजिस्ट्रेट कोर्ट की तरफ से नोटिस जारी किया है। ये नोटिस जावेद अख्तर के द्वारा लगाए गए मानहानि के मामले में भेजा गया है।

दरअसल बीते दिनों जावेद अख्तर ने कंगना रणौत के ऊपर उनके खिलाफ गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया था। जावेद ने कहा था कि कंगना ने उनके खिलाफ कई न्यूज चैनलों में जाकर गलत बयान दिए हैं। जिसकी वजह से उनकी छवि पर गहरा असर पड़ा है। इसके लिए उनके ऊपर सख्त कार्रवाई करने की मांग जावेद अख्तर ने की थी।

Also read:  हिमंत बिस्वा सरमा ने मनीष सिसोदिया पर साधा निशाना कहा-करेंगे मानहानी का सामना

वहीं जावेद अख्तर की शिकायत के बाद कंगना ने भी इस मामले में सफाई पेश की थी। कंगना ने कहा था कि जावेद अख्तर ने उन्हें ऋतिक रोशन के खिलाफ केस वापस लेने की धमकी दी थी। जावेद अख्तर ने उन्हें ये भी कहा था कि अगर वो केस वापस नहीं लेंगी तो उनके पास कुछ नहीं बचेगा। कंगना के इन्हीं बयानों की वजह से जावेद अख्तर ने कंगना के ऊपर मानहानि का मामला दर्ज करवाया है।

Also read:  बलिया हत्याकांड का आरोपी जेल भेजा गया, करणी सेना ने उसके समर्थन में किया प्रदर्शन

जावेद अख्तर की शिकायत के बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर भी बयान दिया था। कंगना ने ट्वीट करते हुए कहा था ‘आज एक और समन आया है मेरे लिए। तुम सब साथ आ जाओ। मुझे जेल में डालो, टॉर्चर करो और चाहे तो 500 केस मेरे खिलाफ फाइल करो। लेकिन मर कर भी मेरी राख कहेगी मैं तुम सब भेड़ियों को नहीं छोड़ूंगी।’

Also read:  Pravasi Bharatiya Sammelan 2023: इंदौर आई थीं राष्ट्रपति, इस दौरान इंदौर एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक हर जगह था पुलिस का खास इंतजाम

बता दें कि कंगना रणौत सोशल मीडिया पर इस तरह के बयान देती ही रहती हैं। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगीं। उन्होंने इसी के माध्यम से लगातार पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर निशाना साधा। हालांकि कंगना अब तक रुकी नहीं हैं वो लगातार कई लोगों पर हमला बोलती ही रहती है।