English മലയാളം

Blog

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पूछताछ के लिए सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और सहायक निर्देशक ऋषिकेश पवार को हिरासत में लिया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई से प्रतिबंधित ड्रग ‘मेफेड्रोन’ जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर एजेंसी ने सोमवार देर रात माहिम इलाके में एक फ्लैट पर छापा मारा था।

अधिकारी ने बताया कि जब्त ‘मेफेड्रोन’ की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये है। जांच दल ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ जारी है।

Also read:  खेल महोत्सव, रांची लोकसभा क्षेत्र का भव्य और ऐतिहासिक महोत्सव बनने वाला-संजय सेठ

एनसीबी ने पिछले महीने दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में छापेमारी कर एक बड़े मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ किया था। उसने भगोड़े माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के गुर्गे परवेज खान उर्फ चिंकू पठान को भी मादक पदार्थ जब्ती के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।

Also read:  Pravasi Bharatiya Sammelan 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू वीवीआइपी कमरा नंबर-101 में ठहरेंगे

अधिकारी ने बताया कि डोंगरी इलाके में मादक पदार्थ की इकाई स्थापित करने वाले आरिफ भुजवाला को भी गिरफ्तार किया गया है।

Also read:  दूसरे दिन भी एनसीबी दफ्तर पहुंची अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड, ड्रग्स मामले में पूछताछ है जारी