English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) आज अपना 74 वां जन्मिदन मना रहे हैं. इस खास मौके पर आधी रात यानि 14 जनवरी के दिन ही आलिया भट्ट (Alia Bhatt), रणबीर कपूर, करीना कपूर (Kareena Kapoor), सैफ अली खान (Saif Ali Khan), बबीता कपूर, करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) अपने दोनों बच्चों के साथ, नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर के साथ नजर आईं. नीतू कपूर से लेकर करीना कपूर खान, तारा सुतारिया से लेकर रणबीर कपूर तक रणधीर कपूर के जन्मदिन को भव्य तरीके से मनाने के लिए चेम्बूर वाले कपूर फैमिली के घर के बाहर दिखें.

Also read:  पुत्री के माता-पिता बने अनुष्का और विराट, सोशल मीडिया के जरिए भारतीय कप्तान ने साझा की जानकारी

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ स्पॉट हुईं. दोनों मैचिंग ब्लैक आउटफिट में नजर आए. वहीं मॉम-टू-बी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) पति सैफ अली खान के साथ अपनी कार से बाहर निकलते हुए नजर आईं. इस दौरान करीना (Kareena) पीले-हरे कलर के ग्रीन आउटफिट में नजर आईं.  इस बर्थडे पार्टी में कई दूसरे बॉलीवुड एक्टर्स को भी देखा गया.  तारा सुतारिया और आधार जैन के साथ साथ भाई अरमान जैन भी नजर आए.