English മലയാളം

Blog

gay_3

तेलंगाना में समलैंगिक सुप्रियो चक्रवर्ती (Supriyo Chakraborty) और अभय डांग (Abhay Dang) शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने अपने लगभग एक दशक लंबे रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी रचाई। इसे तेलंगाना का पहला समलैंगिक जोड़ा माना जा रहा है।

हैदराबाद के एक रिसॉर्ट में हुए विवाह समारोह में सुप्रियो (31) और अभय (34) ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई और फिर एक विवाह समारोह में साथ निभाने का संकल्प लिया। समलैंगिक जोड़े की दोस्त सोफिया डेविड ने यह शादी करवाई। सोफिया खुद LGBTQ समुदाय से हैं।

Also read:  इस बार आम लोग भी टिकट लेकर जा सकते हैं 26 जनवरी परेड देखने

अपनी शादी को लेकर सुप्रियो ने कहा कि इसने सभी को संदेश दिया है कि खुश रहने के लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है। शादी समारोह में जोड़े के परिवार के लोग और उनके दोस्त इकट्ठा हुए थे।

Also read:  त्रिपुरा में चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। राज्य में आज विधानसभा चुनाव होने

समारोह में बंगाली और पंजाबी शादी की रस्में देखी गईं, क्योंकि सुप्रियो कोलकाता से हैं, वहीं अभय दिल्ली से हैं। शादी में बैंड-बाजा, मेहंदी, रिंग सेरेमनी जैसी रस्में भी निभाई गई थीं। सुप्रियो और अभय की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई।

दोनों ही हैदराबाद में जॉब में करते हैं। सुप्रियो जहां होटल मैनेजमेंट की फील्ड में जॉब करते हैं वहीं अभी एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं. ये जोड़ी 8 साल से रिलेशन में थी, लेकिन उन्होंने आपस में शादी कर ली है।

Also read:  शिवपाल यादव का बड़ा बयान, कहा- अखिलेश मेरी और नेता जी की बात मान जाते तो आज सीएम होते

इस शादी में आए एक गेस्ट ने कहा कि धीरे-धीरे लोगों की सोच बदल रही है। आज का नजारा देखकर उन्हें एहसास हो रहा है। समाज बदल रहा है, लोग मंजूर कर रहे हैं। फिलहाल ये शादी खूब सुर्खियां बटोर रही है।