English മലയാളം

Blog

Screenshot 2021-12-22 095247

दुबई के किंग शेख मोहम्मद को अपनी पत्नी राजकुमारी हया को तलाक देने पर 5500 करोड़ रुपये देने होंगे। ब्रिटेन हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा की किंग को यह रकम डिवोर्स सेटलमेंट और बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए देनी होगी।

 

दुबई के किंग शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम ने अपनी पत्नी राजकुमारी हया से तलाक ले लिया है। इसके बदले में उन्हें लगभग 5500 करोड़ रुपये (554 मिलियन पाउंड) राजकुमारी हया को देने होंगे।

ब्रिटेन हाईकोर्ट ने किंग शेख मोहम्मद को तलाक के लिए लगभग 5500 करोड़ रुपये राजकुमारी हया को देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि किंग को यह रकम डिवोर्स सेटलमेंट और बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए देनी होगी। यह सेटलमेंट ब्रिटिश कानूनी इतिहास के सबसे बड़े सेटलमेंट में से एक है। राजकुमारी हया जॉर्डन के पूर्व राजा हुसैन की बेटी हैं।

Also read:  ओडिशा रेल हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर राहुल गांधी का निशाना, कहा-भाजपा के नेता भविष्य के बारे में कभी बात नहीं करते और हमेशा अपनी विफलताओं के लिए किसी और को दोष देते

हाईकोर्ट के जज फिलिप मूर ने अपने फैसले में कहा कि राजकुमारी हया और उनके बच्चों को आतंकवाद या फिर अपहरण जैसे खतरों से बचाने व सुरक्षा देने के लिए खास इंतजाम होने चाहिए। ब्रिटेन में उन्हें खास सुरक्षा की जरूरत होगी।

राजकुमारी को मिलेंगे 2500 करोड़ रुपये
वकीलों के मुताबिक, शेख की ओर से दी जाने वाली रकम में से 2500 करोड़ रुपये (251.5 मिलियन पाउंड) राजकुमारी हया को एकमुश्त दिए जाएंगे। उनके दोनों बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए 2900 करोड़ रुपये सिक्योरिटी के तौर पर बैंक में रखे जाएंगे। इसके अलावा बच्चों के बड़े होने पर हर साल 112 करोड़ रुपये देने होंगे। राजकुमारी हया ने इस सेटलमेंट के लिए लगभग 14 हजार करोड़ रुपये मांगे थे।

Also read:  रूस-यूक्रेन वार के बीच अंतर्राष्ट्रीय जिम्नास्टिक महासंघ ने रूसी और बेलारूसी एथलीटों पर लगाया प्रतिबंध, 10-13 मार्च तक अजरबैजान के बाकू में एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने से रोका

अपील करने की संभावना नहीं
कानूनी जानकारों के मुताबिक, शासक द्वारा शायद ही इसके खिलाफ अपील की जाएगी।

कौन हैं राजकुमारी हया
राजकुमारी हया शेख मोहम्मद की छटवीं पत्नी हैं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड से राजनीति, दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है। 2004 में दुबई के किंग शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से निकाह किया था। वह 2019 में अचानक दुबई छोड़कर इंग्लैंड चली गईं। इसके बाद अपने पति पर कई आरोप लगाए। राजकुमारी ने खुद को जान का खतरा भी बताया था।

Also read:  Ministry of Hajj: घरेलू तीर्थयात्रियों के लिए ई-ड्रा में 297,444 आवेदन पंजीकृत

दुबई राजपरिवार की बेटी प्रिंसेस लतीफा भी चर्चा में रहीं
राजकुमारी हया से पहले दुबई राजपरिवार की बेटी प्रिंसेस लतीफा भी चर्चा में रही थीं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें उन्होंने दुबई में महिलाओं की स्थिति को लेकर शेख मोहम्मद पर कई आरोप लगाए थे। इसके अलावा अपने पिता पर भी उन्हें बंधक बनाने का आरोप लगाया था।