English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-01-04 101610

पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 37 हजार 379 नए कोरोना के मामले सामने आए है जबकि 124 लोगों की जान चली गई।

 

कोरोना संक्रमण देश में तेज रफ्तार के साथ लगातार फैलता जा रहा है। इसके बाद, ये सवाल उठ रहा है कि क्या कोविड-19 की तीसरी लहर अब देश के अंदर आ चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 37 हजार 379 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं जबकि 124 लोगों की जान चली गई।  इसके बाद देश में कुल कोविड-19 के मामले बढ़कर अब 3 करोड़ 49 लाख 60 हजार 261 हो गए हैं तो वहीं इस महामारी के चलते जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 82 हजार 14 हो गई।

Also read:  यूपी में पहले चरण का मतदान आज, 2 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट, 623 प्रत्‍याशी मैदान में

कोरोना के सक्रिय मामले अब बढ़कर 1 लाख 71 हजार 830 हो गए हैं। अब तक कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 3 करोड़ 43 लाख 6 हजार 414 हो गई है। इस बीच, वैक्सीनेशन तेज रफ्तार के साथ चल रही है। अब तक 146 करोड़ वैक्सीनेशन डोज दी जा चुकी है। देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले बढ़कर अब 1892 हो गए हैं। हालांकि, 766 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

Also read:  विख्यात गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का निधन, मुंबई एक अस्पताल में ली आखरी सांस

एक दिन पहले, यानी सोमवार को कोरोना के पिछले 24 घंटे के दौरान 33 हजार 750 नए केस सामने आए थे जबकि इस दौरान 123 लोगों ने दम तोड़ दिया।