English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-01-06 141118

बुल्ली बाई एप (Bulli Bai app) से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को असम से एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित को लेकर दोपहर साढ़े तीन बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच रही है।

बताया जा रहा है कि इस ऐप में आरोपी मुस्लिम महिलाओं को अपमानजनक तरीके से दिखाया जा रहा था।

 

Also read:  UAE jobs: विस्तार योजना के तहत होटल समूह 10,000 नए कर्मचारियों की नियुक्ति करेगा

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की आईएफएसओ टीम मुख्य आरोपी नीरज बिश्नोई को असम से गिरफ्तार किया गया। गिटहब पर ‘बुली बाई’ का मुख्य साजिशकर्ता और क्रिएटर पकड़ा है। जिसे दिल्ली लाया जा रहा है। इसकी जानकारी आईएफएसओ के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ​​ने दी है।

जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों मुंबई साइबर पुलिस ने बुल्ली बाई ऐप मामले में उत्तराखंड के एक छात्र मयंक रावल को गिरफ्तार किया था। मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने पहले इस मामले में मुख्य अपराधी श्वेता सिंह को उत्तराखंड से और इंजीनियरिंग के छात्र विशाल कुमार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था। अब तक इस मामले में 4 गिरफ्तार हो चुके हैं। जिनकी उम्र 19 से 22 साल के बीच बताई जा रही है।

Also read:  2022 OTT प्लेटफॉर्म में रिलीज होंगे इन 10 वेब सीरीज के सीक्वल, मनोरंजन होगा धमाकेदार