English മലയാളം

Blog

azam-khan

यूपी चुनाव के लिए एसपी ने जेल में बंद आजम खान को शहर विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वह जेल में ही रहकर चुनाव लड़ेंगे और वर्तमान में रामपुर से सांसद हैं।

उत्तर प्रदेश में चुनाव (UP Assembly Elections) समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने सीतापुर जेल में बंद पार्टी के रामपुर से सांसद आजम खान (Azam Khan) को विधानसभा का टिकट दिया है। वहीं अब आजम खान ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी थी, जिस पर एमपी-एमएलए कोर्ट ने अनुमति दे दी है। कोर्ट ने उन्हें जेल से नामांकन दाखिल करने की अनुमति दे है और इसके लिए सीतापुर जेल प्रशासन को फैक्स भी किया गया है। वहीं आजम खान के प्रतिनिधि कागजात पर हस्ताक्षर कराने के लिए सीतापुर जेल जाएंगे। जिसके बाद उनका नामांकन रामपुर में जमा किया जाएगा।

Also read:  बीआरएस से विधान परिषद सदस्य कविता ने कहा, बिल्कीस बानो के बलात्कारी खुलेआम भाजपा के सांसदों और विधायकों के साथ मंच साझा करते

दरअसल एसपी सांसद और पार्टी के मुस्लिम चेहरा माने जाने वाले आजम खान 23 महीने से सीतापुर जेल में बंद हैं और हाल ही में उनके बेटे को जेल से रिहाई मिली है। वहीं आजम खान के खिलाफ रामपुर जिले के विभिन्न थानों में करीब सौ मुकदमे दर्ज हैं, जो न्यायालय में लंबित हैं। लिहाजा वह जेल में बंद हैं। हालांकि कई मामलों में जमानत कोर्ट से मिल चुकी है। लेकिन अभी भी जौहर यूनिवर्सिटी के अजीमनगर थाने में दर्ज शत्रु संपत्ति के विलय के मामले में जमानत लंबित है, जबकि लखनऊ के एक मामले में अभी तक जमानत नहीं मिली है। जिसके कारण वह जेल में बंद हैं।

Also read:  बंगाल में महिला के साथ हिंसा और निर्वस्त्र घुमाने का मामला सामने आया

रामपुर से पार्टी ने दिया टिकट लेकिन प्रचारकों से हटाया

वहीं समाजवादी पार्टी ने उन्हें शहर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है और अब वह जेल में ही रहकर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि आजम खान ने जेल से बाहर आकर पार्टी का प्रचार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है और रामपुर सीट के लिए 28 जनवरी तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे।

Also read:  दिल्ली में कोरोना का कहर, 17 अस्पतालों में 200 डॉक्टर, 700 नर्स, 400 पैरामेडिकल स्टाफ कोरोना संक्रमित

एसपी के स्टारकों की लिस्ट से आजम परिवार गायब

फिलहाल राज्य में समाजवादी पार्टी ने चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है और इस लिस्ट में आजम खान के परिवार को जगह नहीं मिली है। जबकि आजम खान की पत्नी और बेटा अब्दुल्ला आजम खान जेल से बाहर हैं। एसपी ने अपनी पहली लिस्ट में स्वामी प्रसाद मौर्य को तो शामिल किया है। लेकिन इसमें आजम खान का नाम नहीं है।