English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-02-21 122954

 कर्नाटक के शिवमोग्गा में कथित तौर पर एक बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है।

कर्नाटक के शहर शिवमोग्गा में रविवार रात करीब नौ बजे 26 वर्षीय बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की कथित तौर पर हत्या कर दी गई।

Also read:  देश के कई राज्यों में प्रचंड गर्मी और लू से हाल बेहाल, आज हो सकती है कई राज्यों में भारी बारिश

कार्यकर्ता की मौत के बाद शहर में तनाव काफी बढ़ गया है। हालातों को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Also read:  शहनाज को बार-बार सिद्धार्थ का नाम याद दिलाकर परेशान ना करें-सलमान खान

कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया

इसी बीच शिवमोग्गा शहर के सीगेहट्टी में कुछ बदमाशों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। आग बुझाने के लिए दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।

Also read:  इलाहाबाद हाई कोर्ट में ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुनवाई, एएसआइ ने कहा था, वैज्ञानिक सर्वे से निर्माण को कोई नुकसान नहीं