English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-08 111316

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का कहना है कि गोलाबारी बंद होने के बाद नवीन शेखरप्पा का पार्थिव शरीर भारत लाया जाएगा। नवीन के शव को यूक्रेन में एक मुर्दाघर में रखा गया है।

 

युद्धग्रस्त यूक्रेन के खारकीव शहर में पिछले हफ्ते गोलाबारी में मारे गए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर के पार्थिव शरीर को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का बयान सामने आया है। मीडिया से मुखातिब होते हुए बोम्मई ने कहा, “विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने हमें सूचित किया है कि नवीन के शव को यूक्रेन में एक मुर्दाघर में रखा गया है। गोलाबारी बंद होने के बाद उनका पार्थिव शरीर भारत लाया जाएगा।”

Also read:  महिला पहलवानों का यौन शोषण के मामले में दिल्ली पुलिस के विशेष जांच दल की बड़ी कार्रवाई, बृजभूषण शरण सिंह के घर पहुंची पुलिस

बता दें कि नवीन कर्नाटक के हावेरी जिले के चलगेरी का निवासी था। 22 वर्षीय नवीन खारकीव मेडिकल कॉलेज में चौथे वर्ष का छात्र था। मालूम हो, रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की वजह से नवीन खारकीव में अपने कुछ साथियों के साथ एक बंकर में छुपा हुआ था। इस बीच जब वह खाने के सामान और पैसे बदलने के लिए बाहर निकला था तो गोलीबारी में उसकी मौत हो गई थी।

Also read:  क्वाड में वर्चुअल बैठक में आज पीएम मोदी समेत बाइडन-मॉरिसन-किशिदा शामिल होंगे