English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-14 113100

भगवंत मान इस्तीफा देने के लिए संसद भवन पहुंच चुके हैं। भगवंत मान ने कहा कि मैं लोकसभा को बहुत मिस करूंगा लेकिन पंजाब के लोगों की सेवा करने के लिए जो नई जिम्मेदारी मिली है अब उसे निभाएंगे।

 

संगरूर से लोकसभा सांसद भगवंत मान आज सांसद पद से इस्तीफा देंगे। दरअसल, भगवंत मान के चेहरे पर आम आदमी पार्टी ने पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ा था। अब पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है। ऐसें भगवंत मान 16 मार्च को पंजाब के सीएम पद की शपथ लेंगे।

Also read:  अकाफ मंत्रालय ने ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई तेज की

भगवंत मान संगरूर से दो बार के सांसद हैं। वे आज सांसद पद से इस्तीफा देंगे. इससे पहले मान ने ट्वीट कर कहा, आज दिल्ली जाकर मैं संगरूर के MP पद से इस्तीफा दे रहा हूं। संगरूर के लोगों ने इतने साल मुझे बहुत प्यार दिया, इस लिए बहुत धन्यवाद।अब पूरे पंजाब की सेवा करने का मौका मिला है, संगरूर के लोगों से वादा करता हूं कि कुछ ही महीनों में उनकी आवाज लोकसभा में फिर से गूंजेगी।

Also read:  यूपी में सभी घरेलू बिजली कनेक्शनों में लगेंगे मीटर, 100 दिनों में ही कई विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण पूरा कर उन्हें चालू किया जाएगा

 

16 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे मान

भगवंत मान 16 मार्च को पंजाब के सीएम पद की शपथ लेंगे। यह समारोह भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में होगा। आप ने पंजाब विधानसभा चुनाव में 92 सीटें जीती हैं।

Also read:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हम अपनी ऐतिहासिक विरासतों के प्रति बड़े उदासीन हैं

वहीं, कांग्रेस 18 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई। मान ने इस चुनाव धुरी विधानसभा से जीत हासिल की है। इससे पहले रविवार को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में रोड शो किया और पंजाब की जनता का चुनाव जिताने के लिए आभार जताया।