English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-28 104911

पथ समारोह सुबह 11 बजे पणजी के पास डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पीएम हेलिकॉप्टर के जरीये स्टेडियम के पास बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

 

गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में आज प्रमोद सावंत का शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। इस समारोह में पीएम मोदी सहित कई वरिष्ठ BJP नेता शामिल होने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी गोवा एयरपोर्ट पर उतरेंगे। जहां उनका स्वागत राज्यसभा सांसद विनय तेंदुलकर और प्रदेश के अध्यक्ष सदानंद सेठ करेंगे।

Also read:  डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया सहित ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत के मामले में कांग्रेस नेताओं ने राज्य मंत्री केएस ईश्वरप्पा का मांगा इस्तीफा

शपथ समारोह सुबह 11 बजे पणजी के पास डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पीएम हेलिकॉप्टर के जरीये स्टेडियम के पास बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

Also read:  पंजाब में हाई अलर्ट सभी धार्मिक स्थलों की चौकसी का आदेश

गोवा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में प्रमोद सावंत इस सरकार का शपथ ग्रहण होगा। वहीं समारोह में पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, असम के मुख्यमंत्री हेमंत शर्मा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेश पटेल,कर्नाटक के मुख्यमंत्री व स्वराज मुंबई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी,मणिपुर के वीरेंद्र सिंह शामिल होंगे ।

Also read:  राम मंदिर पर आत्मघाती हमले की मिली धमकी ,खुफिया एजेंसी अर्ल्ट

सावंत की कैबिनेट में यह विधायक हो सकते हैं शामिल

1) प्रमोद सावंत ( सीएम )
2) विश्वजीत राणे
3) माविन गुदिन्हो
4) अलिक्सो रेजिनाल्ड
5)नीलेश कब्रल
6) गोविंद गावडे
7) रोहन खंवटे
8) सुदिन ढवलीकर
9) रवि नाईक