English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-05 105134

गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक प्राइवेट बस ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 से अधिक यात्री घायल है।

 

यह घटना मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार बस पर सवार यात्री दिल्ली से बस्ती और सिद्धार्थ नगर के लिए जा रहे थे। अयोध्या में कैंट थाना क्षेत्र के मुमताज नगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। जबकि 30 से अधिक यात्री घायल हैं। इनमें से करीब 12 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य यात्रियों का प्रारंभिक इलाज करने के बाद छुट्टी दे दी गई है।

Also read:  रियाद एयर ने 72 बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर्स के पहले बेड़े के ऑर्डर की घोषणा की

मृतकों में दो की पहचान नहीं हो सकी है। जबकि एक की पहचान रमेश 35 वर्ष निवासी सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। दो अन्य मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों में पंचम राय, प्रवीण कुमार, अंशिका, ऋषि गुप्ता, ऋषभ त्रिपाठी, अनीता, तारा देवी, ओम कुमार और बीसू शामिल है । घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी नीतीश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने घटनास्थल और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

Also read:  बिहार में भी चलेगा बाबा का बुलडोजर, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर 38 जिलों में चलेगा बुलडोजर, सरकार ने बताई तारिख