English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-16 152805

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के भगवान राम वाले बयान पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

विज ने कहा कि यह व्यक्ति धरती पर बोझ है। उन्होंने कहा, “भगवान राम लोगों के रोम-रोम में समाए हुए हैं। देश में हिंदुओं की बहुमत है, उनकी राम में आस्था है और ऐसे में इस तरह की बातें करना बहुत गैर-जिम्मेदाराना है।” गुरुवार को मांझी ने जमुई जिले के सिकंदरा में आयोजित कार्यक्रम में भगवान राम और रामायण को लेकर विवादित बयान दिया था।

Also read:  UP Election Result 2022: चुनाव हाने के बाद बोली मायावती- घबराकर टूटना नहीं, सबक सीखकर बढ़ाना

उन्होंने कहा कि राम कोई भगवान नहीं थे। बल्कि वे तुलसीदास और वाल्मीकि द्वारा लिखित रामायण के मात्र एक पात्र थे। रामायण में बहुत-सी अच्छी बातें लिखी गई हैं, पर वह सिर्फ कहानी है। यह सच्ची घटना नहीं है। रामायण में लिखी बातों का अनुसरण करना गलत नहीं है, पर वे भगवान राम को नहीं मानते हैं।

सुशील मोदी ने बिना नाम लिए मांझी पर किया पलटवार

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिना नाम लिए मांझी पर पलटवार किया। मोदी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भारतीय इतिहास, संस्कृति और परम्परा के नायक ही नहीं, हमारे पुरखा हैं। उनके समकालीन महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के रूप में, जिनका इतिहास लिखा और जिनके होने के अमिट प्रमाण अयोध्या से श्रीलंका के रामसेतु तक उपलब्ध हैं, उनपर अनर्गल बयान देकर किसी को भी करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत नहीं करनी चाहिए।

Also read:  मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति, पीएम समेत कई नेताओं ने दी बधाई

बढ़ते कोरोना मामलों पर भी बोले अनिल विज

हरियाणा के गृह मंत्री ने राज्य में बढ़ते कोरोना मामलों पर भी बयान दिया। अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में सिर्फ गुड़गांव और फरीदाबाद में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैंने अपने एडिशनल चीफ सेक्रेटरी राजीव अरोड़ा को जांच के निर्देश दिए हैं। कारणों का पता चलने के बाद कोरोना का इंतजाम किया जाएगा।”

Also read:  बजट के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- हमने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को बजट में राहत दी। बजट, पूंजी निवेश को एक बड़ा कदम देता