English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-18 213941

आम आदमी पार्टी ने सोमवार को कहा कि राजधानी में हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान हुई ङ्क्षहसा में शामिल लोगों को कठोरतम दंड दिया जाना चाहिए और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार के लिए कदम उठाने चाहिए।

 

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है और दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करती है। उन्होने कहा कि देश के अन्य हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा की हालिया घटनाओं की पृष्ठभूमि में आप के वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि भाजपा को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसके शासन के तहत सभी राज्यों में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार हो।

Also read:  अमेरिकी चिकित्सक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी और दिग्गज करोबारी गौतम अडाणी के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर एक वाद दायर किया, कोलंबिया के 'यूएस डिस्ट्रिक कोर्ट' ने समन जारी किए हैं

जहांगीरपुरी ङ्क्षहसा के एक आरोपी के आप से जुड़े होने के भाजपा के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर सत्येंद्र जैन ने कहा, मुझे लगता है कि उसे भाजपा से जोड़ा जाना चाहिए, क्योंकि भाजपा जानती है कि अंदर की कहानी क्या है। आप नेता ने कहा कि मैं जो कह रहा हूं वह यह है कि चाहे वह किसी भी पार्टी से जुड़ा हो, उसे कठोरतम दंड दिया जाना चाहिए, दोहरी सजा।

Also read:  भारत सरकार राज्य के विकास से, देश के विकास के मंत्र पर विश्वास करती, राजस्थान, देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है, राजस्थान भारत के शौर्य, भारत की धरोहर, भारत की संस्कृति का वाहक - प्रधानमंत्री मोदी

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रविवार को आरोप लगाया था कि जहांगीरपुरी में हुई ङ्क्षहसा आप सरकार द्वारा रोङ्क्षहग्या और बांग्लादेशी प्रवासियों के अवैध प्रवास में मदद किए जाने का नतीजा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि ङ्क्षहसा के मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से एक आप कार्यकर्ता है।

Also read:  सूडान से अब तक निकाले गए 2,744 लोगों में से 119 सऊदी नागरिक हैं

सत्येंद्र जैन ने कहा कि गृह मंत्री से पूछें कि दिल्ली पुलिस किसके अधीन आती है, वह कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार की जरूरत है। बल्कि केवल दिल्ली में ही नहीं, भाजपा को उन सभी राज्यों में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार करना चाहिए, जहां वह शासन कर रही है।