English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-28 090501

दिल्ली में मध्य प्रदेश बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में शिवराज सरकार के कामकाज का आकलन किए जाने की संभावना है। सरकार के रिपोर्ट कार्ड पर बीजेपी के नेता और RSS के पदाधिकारी चर्चा करेंगे।

 मध्य प्रदेश बीजेपी को लेकर सियासी अटकलें तेज हो गई है। आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली पहुंच रहे हैं। दिल्ली में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक होने जा रही है। चर्चा है कि इस बैठक में मध्य प्रदेश पर बीजेपी के अंदर बड़ा मंथन होने वाला है। शिवराज सिंह चौहान के अलावा राज्य के शीर्ष बीजेपी नेता गुरुवार को समन्वय बैठक के लिए नई दिल्ली में जमा हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि बीजेपी के कोर ग्रुप की आरएसएस (RSS) के साथ समन्वय बैठक होने जा रही है। इस बैठक को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Also read:  पीयूष गोयल ने WTO में निष्पक्ष, संतुलित परिणाम के लिए जी-33 सदस्य मिलकर काम करें की अपील की

मध्य प्रदेश बीजेपी में क्या होने वाला है?

जानकारी के मुताबिक दिल्ली में मध्य प्रदेश बीजेपी कोर कमेटी की इस बैठक में शिवराज सरकार के कामकाज का आकलन भी किया जाएगा। यानी शिवराज सरकार के रिपोर्ट कार्ड पर बीजेपी के बड़े नेता और आरएसएस के पदाधिकारी चर्चा करेंगे। इस बैठक से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संग़ठन महामंत्री बीएल सन्तोष से मुलाकात करेंगे। बीजेपी मुख्यालय में जो बैठक होगी उसमें मध्य प्रदेश बीजेपी के कोर ग्रुप के नेता, आरएसएस के पदाधिकारी तो शामिल होंगे ही, साथ ही गृह मंत्री अमित शाह के भी शामिल होने की संभावना है।

Also read:  GCC Summit: रियाद में 42वें जीसीसी शिखर सम्मेलन में सुरक्षा, रणनीतिक संबंध शीर्ष एजेंडा

2023 विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की संभावना

ये बैठक इसलिए भी काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश का दौरा करके लौटे हैं. 2023 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की संभावना बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कई और बड़े नेता राष्ट्रीय राजधानी में पहुंच रहे हैं। जिसमें बीजेपी मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष भी शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार यह बैठक राज्य में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर चर्चा के लिए बुलाई गई है। संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर विस्तृत चर्चा होग।. कैबिनेट विस्तार और निगम बोर्डों में नियुक्तियों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

Also read:  "अंग्रेजों से भी बदतर न बनें": अरविंद केजरीवाल ने कृषि कानूनों की प्रति फाड़ी